हिन्दू संगठनों ने मनाया शौर्य दिवस

दुर्गा वाहिनी संगठन की सदस्यों ने भी रैली में भाग लिया

महू। हिन्दू संगठनों ने रविवार को शौर्य दिवस मनाया। इस दौरान महू शहर में वाहन रैली निकाली गई। इस रैली में काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। जिनमें महिलाओं और युवाओं की भी अच्छी संख्या देखी गई। इसके अलावा दुर्गा वाहिनी संगठन की सदस्यों ने भी रैली में भाग लिया।

रविवार दोपहर ग्यारह बजे से ही आजाद मैदान में एक बौद्धिक कार्यक्रम शुरु हुआ। इसमें वक्ताओं ने लोगों से राष्ट्र के प्रति सजग रहने की अपील की। इसके बाद विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल ने संयुक्त रुप से एक वाहन रैली निकाली। इसमें बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए। ये रैली शहर के कई रास्तों से होकर निकली।

इस रैली दौरान युवाओं ने काफी नारेबाजी की। रैली का कई स्थानों पर स्वागत भी किया गया। रैली को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने काफी सतर्कता बरती। पुलिस मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों के आसपास लगातार बनी रही। इस दौरान एसडीओपी विनोद शर्मा और बड़गौंदा और महू थानों के टीआई लगातार यातायात व्यवस्था पर नजर रखे हुए थे।

शौर्य दिवस,  बाबरी विध्वंस को लेकर मनाया जाता है। विहिप और बजरंग दल के द्वारा हर साल छह दिसंबर के बाद इसका आयोजन किया जाता है।

First Published on: December 12, 2021 3:12 PM