साढ़े बारह करोड़ से संवरेगा जानापाव तीर्थ, बनेगा आदर्श गुरूकुल, ध्यान-शोध केंद्र, साढ़े सात नदियों के लिए भी प्लान

मंत्री उषा ठाकुर ने बताया कि यहां पर आदर्श गुरूकुल, ध्यान केंद्र, शोध केंद्र बनाया जाएगा। इसके साथ यहां से निकलने वाली साढ़े सात नदियों काे पुर्नजीवित करने की योजना भी बनाई गई है। शनिवार को  यहां पहुंचे अतिरिक्त मुख्य सचिव  मनोज श्रीवास्तव और  पर्यटन मंत्री व विधायक उषा ठाकुर यहां होने वाले विकास कार्यो को लेकर चर्चा की।

इंदौर। मंत्री उषा ठाकुर अपने विधानसभा क्षेत्र महू में बड़ी सौगात लेकर पहुंची। उन्होंने यहां के जमदग्नि तीर्थ परशुराम जन्मस्थली पर साढ़े बारह करोड़ के विकास कार्यों की योजना तैयार की है। शनिवार को मंत्री ठाकुर के साथ अतिरिक्त मुख्य सचिव मनोज श्रीवास्तव ने भी जानापाव का दौरा किया।

मंत्री उषा ठाकुर ने बताया कि यहां पर आदर्श गुरूकुल, ध्यान केंद्र, शोध केंद्र बनाया जाएगा। इसके साथ यहां से निकलने वाली साढ़े सात नदियों काे पुर्नजीवित करने की योजना भी बनाई गई है। शनिवार को  यहां पहुंचे अतिरिक्त मुख्य सचिव  मनोज श्रीवास्तव और  पर्यटन मंत्री व विधायक उषा ठाकुर यहां होने वाले विकास कार्यो को लेकर चर्चा की।

इससे पहले एसीएस मनोज श्रीवास्तव ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि इस क्षेत्र के विकास के लिए साढ़े बारह करोड़ रूपये की योजना बनाई गई है। जिसमें ना सिर्फ मंदिर का विकास होगा बल्कि ध्यान केंद्र, शोध केंद्र  के साथ यहां के निकलने वाले साढ़े सात नदियाें के विकास के लिए भी कार्य किए जाएंगे।

योजना के अनुसार इस पूरे क्षेत्र में ऐसा कार्य करने की योजना है ताकि यहां आने वालों को एक नया आध्यात्म प्राप्त हो। प्रयास यह भी है कि प्रदेश भर के ऋषि मुनियों,
महान संतों के जीवन के बारे में पूरी जानकारी यहां मिलेगी। जिसके लिए यहां एक लायब्रेरी का भी निर्माण किया जाएगा।उन्होंने कहा कि यहां आयुर्वेदिक औषधियों के अनुसंधान केंद्र बनाने नक्षत्र वाटिका बनाए जाने की भी योजना है। क्षेत्र के कृषकों को प्रोत्साहित किया जाएगा ताकि जैविक अनाज फल और सब्जियों का भी उत्पादन करें।

 

इस मौके पर  कलेक्टर  मनीष सिंह, एसडीएम अभिलाष  मिश्रा, तहसीलदार धीरेंद्र  पाराशर, नायब तहसीदार रितेश जोशी, जनपद सीईओ हेमेंद्र सिंह चोैहान, वरिष्ठ भाजपा नेता रामकिशोर शुक्ला, महू बार काउंसिल के अध्यक्ष रविआर्य,  निलेश पाटीदार, सुभाष पाटीदार, इंजीनियर हेमंत घोष  आदि मौजूद रहे।   

 विकास कार्य और उन पर खर्च होने वाली राशि

First Published on: November 29, 2020 12:42 AM