मंत्री उषा ठाकुर ने महिलाओं से कहा- अपनी रक्षा के लिए लट्ठ व तलवार उठाओ, चलाना हम सिखाएंगे

हम कब तक अपनी रक्षा के लिए दूसरों से गुहार लगाते रहेंगे। अब स्वयं आगे आना होगा। इसके लिए लट्ठ और तलवार चलाना सीखो। अगर यह चलाना नहीं आता है तो हम सिखाएंगे।

usha-thakur

महू। हम कब तक अपनी रक्षा के लिए दूसरों से गुहार लगाते रहेंगे। अब स्वयं आगे आना होगा। इसके लिए लट्ठ और तलवार चलाना सीखो। अगर यह चलाना नहीं आता है तो हम सिखाएंगे।

यह बात मध्यप्रदेश सरकार में संस्कृति मंत्री व स्थानीय विधायक उषा ठाकुर ने सुपर सिटी कॉलोनी में शिकायत करने आई महिलाओं से कही।

यहां रहवासी महिलाओं ने मंत्री उषा ठाकुर से कहा कि यह कॉलोनी काफी बड़ी है और ना कोई सुरक्षा दीवार है और ना ही सुरक्षाकर्मी तैनात हैं जिस कारण यहां रात को असामाजिक तत्वों का जमघट लगा रहता है।

हमारे बच्चे शाम के बाद घरों से बाहर तक नहीं निकलते खास कर लड़कियां। इस दौरान इन महिलाओं ने अन्य समस्याओं को भी बताया।

इस पर मंत्री व विधायक उषा ठाकुर ने कहा कि

हम कब तक स्वयं की रक्षा के लिए दूसरों से गुहार लगाते रहेंगे। पुलिस सुरक्षा के लिए जरूर है, लेकिन इसके पहले हमें स्वयं अपनी रक्षा करना होगी। इसके लिए अब लट्ठ व तलवार चलाओ। अगर वह चलाना नहीं आती तो हम सिखाएंगे। इसके लिए आप लोग महिलाओं की समिति बनाओ जिसका नाम सुपर सिटी की महिलाओं की सुपर रक्षा समिति होगा।

इस दौरान मंत्री ठाकुर ने थाना प्रभारी शशिकांत चौरसिया से असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करने व शिकायत आने पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।

First Published on: June 11, 2021 9:21 PM