देश को भाजपा नहीं आरएसएस का प्रचारक चला रहा है- बैरागी    

कमलनाथ के इस्तीफ़े का एक साल, कांग्रेस का लोकतंत्र सम्मान दिवस, वक्ताओं ने पूछा देश की आज़ादी में आरएसएस का योगदान

महू। देश को भाजपा नहीं बल्कि राष्ट्रीय स्वयं सेेवक संघ और उसका प्रचारक चला रहा है। जो संघ कभी अंग्रेजों  का गुलाम था और आज देश व उसके नागरिकों को राष्ट्रवाद का पाठ पढ़ा रहा है। यह समझने और समझाने का समय है।

यह बात  डॉ. आंबेडकर स्मारक पर आयोजित कांग्रेस के लोकतंत्र सम्मान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता  मनोहर बैरागी ने कही। बैरागी ने कहा कि  यह बहुत कठिन समय है। भाजपा को देश की आजादी में क्या योगदान है। देश में दो परिवार है एक आरएसएस और एक महात्मा गांधी। गांधी परिवार ने देश को ना सिर्फ आजादी दिलाई बल्कि तरक्की की राह पर ले गया। जबकि आरएसएस ने क्या किया यह सब को मालूम है। बैरागी ने कहा कि भाजपा सारवकर के आगे वीर लिखते है मगर यह नहीं बताते कि सावरकर ने चार बार अंग्रेजों से लिखित में माफी मांगी। देश हित में उनके क्या काम है यह नहीं बता सकते।

बैरागी ने कहा कि  कांग्रेस में दो प्रकार के लोग है । एक प्रकार के लोगों के दिल में कांग्रेस है और दूसरे प्रकार के लोग कांग्रेस में अपने मतलब से है। यह फर्क समझना होगा।  एक साल पूर्व  भाजपा ने जो खरीद फरोख्त कर  कांग्रेसी  की चुनी हुई सरकार को गिराकर लोकतंत्र की हत्या की वह शर्मनाक है। भाजपा सत्ता के लिए कुछ भी कर सकती  है यह बात साफ हो गई है। अब तो जनता भी इनके इरादे और काम समझ चुकी है।

इससे पहले  नेताओं ने डॉ. आंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम मेें पूर्व मंत्री जीतू पटवारी, विधायक विशाल पटेल, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सदाशिव यादव, पूर्व विधायक अंतरसिंह दरबार, कैलाश दत्त पांडे, महेश जायसवाल, जितेंद्र ठाकुर, विजय नौलखा, रामेश्वर पटेल, शक्तिसिंह गोयल, सुभाष पटवारी, गरिमा चौरसिया,राजकुमार बागड़ी, संजय शर्मा, पुनीत शर्मा, गौरव सिंह सोलंकी, हुकुम आंजना आदि मौजूद रहे। संचालन पप्पू खान ने किया। भारतीय संविधान की प्रस्तावना का वाचन सदाशिव यादव ने किया। आभार एहसान पटेल ने माना।

First Published on: March 20, 2021 7:18 PM