VIDEO: गैस-तेल के दाम में वृद्धि का विरोध, बैलगाड़ी से पहुंचे कांग्रेसी कार्यकर्ता

इंदौर शहर कांग्रेस के कार्यकर्ता रीगल चौराहे पर इस मूल्य वृद्धि का विरोध कर रहे हैं। इस विरोध प्रदर्शन में कई कांग्रेसी कार्यकर्ता बैलगाड़ी से पहुंचे और अपना विरोध जताया।

इंदौर/महू। केंद्र सरकार द्वारा बढ़ाए गए पेट्रोल-डीजल व घरेलू गैस सिलिंडरों के दामों में बढ़ोत्तरी का इंदौर शहर कांग्रेस ने किया विरोध किया।

शहर कांग्रेस के कार्यकर्ता रीगल चौराहे पर इस मूल्य वृद्धि का विरोध कर रहे हैं। इस विरोध प्रदर्शन में कई कांग्रेसी कार्यकर्ता बैलगाड़ी से पहुंचे और अपना विरोध जताया।

कांग्रेस ने मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर बैलगाड़ी युग दिखाने की कोशिश की। पेट्रोल, डीजल और गैस के बढ़े दाम के साथ कृषि कानून के विरोध में सुबह 11 बजे बड़ी संख्या में कांग्रेसी बैलगाड़ी पर सवार होकर रीगल चौराहे स्थित धरना स्थल पर पहुंचे।

इन बैलगाड़ियों पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने गैस की टंकी और स्कूटी व बाइक रखी हुई थी। बैलगाड़ी में स्कूटर रखकर उसमें सवार शहर अध्यक्ष विनय बाकलीवाल मोदी सरकार के खिलाफ हल्ला बोलने मंच के पास पहुंचे।

बैलगाड़ी में कुछ स्लोगन लिखी तख्तियां भी लटकी हुई थीं। जिसमें लिखा था पेट्रोल डीजल की बढ़ गई कीमत, अब बैलगाड़ी की पड़ी जरूरत। पेट्रोल, डीजल के दाम कम करो, भाजपा कुछ शर्म करो। खा गए राशन पी गए तेल, देखो-देखो मोदी-शिवराज का खेल।

धरना प्रदर्शन में विधायक संजय शुक्ला, राजेश चौकसे, सन्नी राजपाल, सदाशिव यादव, अंतर सिंह दरबार सहित बड़ी संख्या में नेता कार्यकर्ता शामिल हुए।

शहर अध्यक्ष विनय बाकलीवाल ने कहा कि

मोदी सरकार में पेट्रोल डीजल के भाव लगातार बढ़ते जा रहे हैं। आज डीजल और पेट्रोल के भाव 100 रुपये के आसपास पहुंच चुका है। गैस की बात करें, तो एक सप्ताह में डेढ़ सौ रुपये बढ़ गए हैं। दूसरा कृषि काला कानून जो मोदी सरकार लेकर आई है। हम उसका भी विरोध करते हैं। तीसरा आज ही शिवराज सिंह सरकार ने बिजली के बिल 15 पैसे यूनिट बढ़ा दिए हैं।

इसके अलावा इंदौर से सटे महू इलाके में भी कुछ इसी तरह का विरोध प्रदर्शन देखने को मिला।

तस्वीरों में देखिए वहां का विरोध प्रदर्शन –

 

 

First Published on: December 19, 2020 1:25 PM