वीडियोः पुलिसकर्मी को घायल देख सिंधिया ने गाड़ी रोककर की मरहम पट्टी

इंदौर। राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया शनिवार को भोपाल पहुंचे। वे यहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ दोपहर का भोजन करेंगे। इस दौरान उनके साथ उनके सहयोगी और मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री तुलसीराम सिलावट गोविंद सिंह राजपूत और महेंद्र सिंह सिसोदिया भी मौजूद रहेंगे।

इससे पहले शनिवार सुबह जब सिंधिया भोपाल पहुंचे थे तब सड़क पर उनके सामने ही एक हादसा हो गया। जिसमें एक पुलिसकर्मी घायल हो गए। सिंधिया ने अपनी गाड़ी से उतर कर पुलिसकर्मी को उठाया और उनकी पट्टी की पुलिसकर्मी के सिर और हाथ में चोट लगी थी।

बताया जाता है कि सिंधिया का शिवराज से यह मिलना उनके भाजपा में एक साल पूरा होने पर हो रहा है। एक साल पहले ही उन्होंने कांग्रेस का साथ अचानक छोड़कर भाजपा का दामन थामा था। इसकी वजह सिंधिया और कमलनाथ-दिग्विजय सिंह से विवाद था। सिंधिया सर्मथकों के मुताबिक कांग्रेस सरकार के दौरान सिंधिया को लगातार अपमान का सामना करना पड़ा और यह कई बार सार्वजनिक रुप से भी देखा गया था।

First Published on: March 20, 2021 10:19 AM