Covid-19: नरसिंहपुर में मास्क नहीं लगाने वाले आठ घंटे के लिए भेजे जा रहे खुली जेल

प्रशासन द्वारा कोरोना गाइडलाइन का पालन करवाने के लिए की गई इस कार्रवाई में जुर्माना तो वसूला ही जा रहा है। जुर्माने के साथ खुली जेल में कई घंटे बिताना कई लोगों के लिए परेशानी का सबब हो सकता है।

narsinghpur covid-19

नरसिंहपुर। बढ़ती ठंड के साथ ही एक बार फिर बढ़ते कोरोना संक्रमण ने लोगों की मुसीबतें बढ़ा दी हैं।

इससे बचने के लिए प्रशासन लगातार मास्क लगाने व सोशल डिस्टेंसिंग के लिए लोगों को जागरूक कर रही है। लेकिन, लोग इस पर अमल करने से बच रहे हैं।

इसके लिए प्रशासन ने अब इसे सख्ती से पालन करवाने के लिए सख्त रवैया अपनाना शुरू कर दिया है।

नरसिंहपुर में अब मास्क नहीं लगाने और फिजिकल डिस्टेंसिंग का ध्यान नहीं रखने वालों को पुलिस परेड ग्राउंड में बनाए गए अस्थायी खुली जेल में आठ घंटे के लिए भेजा जा रहा है।

विशेष नियम के तहत खुली जेल घोषित – 

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी वेद प्रकाश ने बुधवार को एक विशेष आदेश जारी करते हुए मध्यप्रदेश जेल नियमावली 3 (iii) के तहत पुलिस परेड ग्राउंड को अस्थायी जेल घोषित किया है।

यहां उन लोगों को भेजा जा रहा है जिन्होंने बाजार, बस स्टैंड या अन्य स्थानों जैसे सार्वजनिक जगहों पर मास्क नहीं लगाया हुआ था या फिर दुकानों में या अन्य भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर फिजिकल डिस्टेंसिंग का ध्यान नहीं दे रहे थे।

प्रशासन द्वारा कोरोना गाइडलाइन का पालन करवाने के लिए की गई इस कार्रवाई में जुर्माना तो वसूला ही जा रहा है। जुर्माने के साथ खुली जेल में कई घंटे बिताना कई लोगों के लिए परेशानी का सबब हो सकता है।

First Published on: November 25, 2020 3:45 PM