खरगोनः वेब सीरीज तांडव पर बिफरी करणी सेना, कर रही कानूनी कार्रवाई की मांग

शुक्रवार को राजपूत करणी सेना ने विरोध प्रदर्शन करते हुए फिल्म पर प्रतिबंद्ध लगाने की मांग की है। दोपहर में करणी सेना के पदाधिकारी व सदस्य एसपी कर्यालय पहुंचे और यहां ज्ञापन सौंपकर फिल्म बनाने वालों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने की मांग की।

khargone-karni-sena

खरगोन। वेब सीरीज तांडव में कथित तौर पर विवादित दृश्य दिखाने को लेकर मचा बवाल थमता नजर नहीं आ रहा है। जिले भर में इसके खिलाफ प्रदर्शन लगातार जारी हैं।

शुक्रवार को राजपूत करणी सेना ने विरोध प्रदर्शन करते हुए फिल्म पर प्रतिबंद्ध लगाने की मांग की है। दोपहर में करणी सेना के पदाधिकारी व सदस्य एसपी कर्यालय पहुंचे और यहां ज्ञापन सौंपकर फिल्म बनाने वालों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने की मांग की।

करणी सेना जिला अध्यक्ष कुलदीप सिंह सांवनेर, प्रदेश उपाध्यक्ष ममता जितेन्द्र सिंह सोलंकी, तहसील अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह आदि ने बताया कि

तांडव फिल्म में हिंदू देवी-देवताओं का मजाक बनाकर सनातन धर्म को अपमानित करने का कुत्सित कृत्य किया गया है। इसे हिंदू समाज सहन नहीं करेगा। इससे न केवल हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं हैं बल्कि देश की धार्मिक भावनाओं को भड़काने का कृत्य भी किया गया है।

ऐसी सोच पर रोक लगाने और धर्म को मजाक बनाने वालों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई होना चाहिए। करणी सेना ने सीरीज निर्देशक, निर्माता, लेखक, कलाकार सहित अमेजन कंपनी पर केस दर्ज करने की मांग की है।

इस दौरान नरेन्द्र सिंह सिसोदिया, वीरेन्द्र सिंह चौहान, देवेन्द्र सिंह सोलंकी, गजेन्द्र सिंह सोलंकी, प्रकाश पाल सिंह मंडलोई, राजू भाई दरबार आदि मौजूद थे।

First Published on: January 22, 2021 7:33 PM