खरगोनः पुलिस ने निकाली नारी सम्मान का संदेश देती जनजागरूकता रैली

जिला मुख्यालय पर गुरुवार को खरगोन जिला कलेक्टर अनुग्रह पी और शहर एसपी शैलेंद्र सिंह चौहान के नेतृत्व में महिला जनजागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया और अपने सम्मान, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण की आवाज बुलंद की।

police-sandesh

खरगोन। महिला अपराध उन्मूलन में समाज की सक्रिय भागीदारी तय करने के उद्देश्य से प्रदेश स्तरीय महिला जागरूकता अभियान ‘सम्मान’ चलाया जा रहा है। अभियान के तहत खरगोन जिले में भी पुलिसकर्मी जनजागरूकता अभियान चला रहे हैं।

जिला मुख्यालय पर गुरुवार को खरगोन जिला कलेक्टर अनुग्रह पी और शहर एसपी शैलेंद्र सिंह चौहान के नेतृत्व में महिला जनजागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया और अपने सम्मान, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण की आवाज बुलंद की।

इस दौरान एसपी चौहान ने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य महिला अपराध के उन्मूलन में समाज की सक्रिय भागीदारी तय करना एवं महिला एवं बालिकाओं के लिए समाज में सम्मानजनक अनुकूल वातावरण तैयार करना है।

इसके साथ ही जनमानस को कानून के विधिक प्रावधानों के प्रति जागरूक कर मानसिक रूप से सशक्त करना है जिससे कि स्वयं महिलाएं ही नहीं अपितु समाज के सभी वर्ग, महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक होकर अपने कर्तव्य का निवर्हन करें।

First Published on: January 14, 2021 10:08 PM