खरगोनः सड़क हादसे में किशोर की मौत, एक घायल

ग्राम जामली के समीप बीती रात भीषण सड़क हादसे में एक किशोर की दर्दनाक मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है।

road-accident-bhopal

खरगोन। ग्राम जामली के समीप बीती रात भीषण सड़क हादसे में एक किशोर की दर्दनाक मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है।

जानकारी के मुताबिक, शहर के अंजुमन नगर के दो किशोर बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पर सवार 14 वर्षीय उस्मान की मौके पर ही मौत हो गई जबकि फरदीन को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया है।

जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच में जुटी है।

First Published on: January 23, 2021 6:22 PM