MP: गौ-कैबिनेट की पहली बैठक के बाद CM ने सालरिया में किया गौ पूजन

गौ कैबिनेट' की बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि, पशुपालन विभागों के मंत्री और प्रिंसीपल सेक्रेटरी के साथ मिलकर एक मंत्री परिषद की समिति बनाई गई है जो गो संरक्षण-संवर्धन का काम करेगी। इसे केवल पशुपालन विभाग द्वारा नियंत्रित नहीं किया जा सकता।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने  रविवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राजधानी भोपाल में ‘गौ कैबिनेट’ की पहली बैठक की। सरकार ने राज्य में गायों की सुरक्षा के लिए कैबिनेट का गठन करने का निर्णय लिया है।

‘गौ कैबिनेट’ की बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि, पशुपालन विभागों के मंत्री और प्रिंसीपल सेक्रेटरी के साथ मिलकर एक मंत्री परिषद की समिति बनाई गई है जो गो संरक्षण-संवर्धन का काम करेगी। इसे केवल पशुपालन विभाग द्वारा नियंत्रित नहीं किया जा सकता।

 

बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने आज गोपाष्टमी के अवसर पर आगर मालवा के सालरिया गौ अभयारण्य में गौ पूजन किया।

आज की बैठक के बारे में ट्वीट कर मुख्यमंत्री ने लिखा है -“गौ-वंश के संरक्षण और संवर्धन का काम हम श्रद्धा के साथ-साथ पर्यावरण बचाने, फसलों का उत्पादन बढ़ाने, तथा कुपोषण दूर करने के लिए भी कर रहे हैं। निवास पर #गोपाष्टमी पर्व के अवसर पर वी.सी. के माध्यम से मध्यप्रदेश की प्रथम गौ-कैबिनेट की बैठक ली।”

First Published on: November 22, 2020 5:33 PM