कांग्रेस विधायक रामनिवास रावत भाजपा में हुए शामिल


रावत जब कांग्रेस छोड़ रहे थे उसी समय राहुल गांधी पड़ोसी जिले भिंड में सभा ले रहे थे।


DeshGaon
लोकसभा चुनाव 2024 Published On :

मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के पूर्व, दल बदल का खेल तेजी से बढ़ रहा है। कांग्रेस के अवसरवादी नेता लगातार भाजपा में शामिल हो रहे हैं। इसी दौरान, चंबल क्षेत्र में पार्टी को बड़ा झटका लगा है। विजयपुर से कांग्रेस विधायक रामनिवास रावत ने अब भाजपा में शामिल हो गए हैं। उनके साथ मुरैना नगर निगम की महापौर शारदा सोलंकी भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

श्योपुर में एक सार्वजनिक रैली में मुख्यमंत्री मोहन यादव, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली गई। रा  मनिवास रावत जब भाजपा में शामिल हो रहे थे, उसी समय राहुल गांधी पड़ोसी जिला भिंड में चुनाव प्रचार के दौरान एक सभा को संबोधित कर रहे थे। रामनिवास रावत श्योपुर की विजयपुर सीट से 6 बार के विधायक हैं।

रामनिवास रावत के भाजपा में शामिल होने पर, कांग्रेस के मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक ने कहा कि संघर्ष करने की शक्ति और राजनीतिक विचारों को बनाए रखने की क्षमता हर किसी में नहीं होती। रामनिवास रावत ने बीजेपी में जाने के पीछे लाभ के लिए यह कदम उठाया है। सभी जानते हैं कि उन्हें मंत्री बनाए जाने की उम्मीद है। इस कारण, वे भाजपा में शामिल हुए हैं।

 



Related