शंकराचार्य से मिलने इलाहाबाद आश्रम पहुंची प्रियंका गांधी

नरसिंहपुर। ज्योतिष एवं द्वारकापीठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद महाराज से मिलने के लिए कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी इलाहाबाद आश्रम पहुंची। शंकराचार्य से मिलकर प्रियंका गांधी ने कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि मेरी चौथी पीढ़ी भी आपके चरणों में है। मैं आपका सान्निध्य और आशीर्वाद चाहती हूं।

गुरूवार को दोपहर में इलाहाबाद आश्रम पहुंची प्रियंका गांधी व उनकी बेटी ने शंकराचार्य  से चर्चा की। उनसे आशीर्वाद बनाए रखने की अपेक्षा की। प्रियंका ने कहा कि वे अपनी बेटी के साथ शंकराचार्य का आशीर्वाद लेने आईं हैं जैसे  वे खुद अपनी मां के साथ वर्षों पहले पहुंची थी। उस समय प्रियंका 14 -15 वर्ष की थी और आज उनकी बेटी भी तकरीबन उतनी ही उम्र की है।  प्रियंका गांधी और शंकराचार्य की इस मुलाकात के दौरान शंकराचार्य जी से निज सचिव ब्रह्मचारी सुबुद्धानंद, ब्रह्मचारी अचलानंद मौजूद रहे।

First Published on: February 12, 2021 11:41 PM