नेहा किन्नर फिर देंगी टक्कर

मुरैना। उपचुनाव में इस बार फिर नेहा किन्नर अपनी किस्मत आजमाने को तैयार हैं। वे 2018 में भी मैदान में उतर चुकी हैं। अंबाह सीट से 29 वर्षीय नेहा फिर इस बार निर्दलीय चुनाव ही लडेंगी। उन्होंने शुक्रवार को अपना चुनाव प्रचार शुरु किया है। नेहा किन्नर भाजपा, कांग्रेस और बसपा तीनों का खेल बुरी तरह खराब कर सकती हैं। नेहा पिछले चुनावों में दूसरे नंबर पर रहीं थीं। उन्हें विजयी प्रत्याशी कमलेश जाटव से 7547 वोट से हार का सामना करना पड़ा था। नेहा कहती हैं कि वे अगर चुनाव जीत गईं तो क्षेत्र में सामाजिक समरसता का वातावरण बनाने के लिए काम करेंगी और गरीबों की बेहतरी के लिए प्रयास करेंगी। नेहा, बेड़िया समाज से हैं और उन्हें उम्मीद है कि उन्हें अपने समाज के लोगों से ही नहीं बल्कि सभी समाजों के लोग पसंद करते हैं और उन्हें जिताएंगे भी।

First Published on: October 3, 2020 11:08 AM