खाना खाने आई महिला को ढाबा मालिक ने गैंगरेप के बाद बनाकर रखा बंधक, तीन गिरफ्तार

महिला का आरोप है कि वो ढाबे पर खाना खाने गई तो राजेंद्र ने उसे बंधक बना लिया। उसने खुद रेप किया और अपने कर्मचारियों से भी करवाया।

satna gangrape in dhaba

सतना। सतना में खाना खाने पहुंची 26 साल की दलित महिला से ढाबा मालिक ने अपने दो कर्मचारियों के साथ मिलकर पहले गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया और उसे बंधक बनाकर रखे रहा।

मौका मिलते ही पीड़ित महिला आरोपियों के चंगुल से छूटकर अपने घर पहुंची और पति को सारी घटना के बारे में बताया जिसके बाद नादन देहात थाने में महिला ने पति के साथ पहुंचकर मामला दर्ज करवाया और पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

महिला ने पुलिस को दी जानकारी में बताया था कि 20 नवंबर को वह पति से झगड़ा होने के बाद रिश्तेदार के यहां पैदल ही जा रही थी। रास्ते में भूख लगी तो वह ढाबे पर पहुंची, जहां ढाबा मालिक ने रोटी खिलाने के बहाने उसके साथ बलात्कार किया।

ताई। पति ने उसे ले जाकर नादन देहात थाने में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

महिला ने पुलिस को बताया कि वह पति से झगड़ा कर अपने रिश्तेदार के घर पैदल जा रही थी। रास्ते में उसे भूख लगी। खाने के लिए वह ढाबा पहुंची। ढाबा संचालक राजेंद्र प्रसाद पटेल और वहां के दो कर्मचारियों लल्लू यादव व सनी साकेत ने उसके साथ तीन दिनों तक लगातार रेप किया।

ढाबा संचालक आरोपी राजेंद्र प्रसाद पटेल जरियारी गांव के जमींदार परिवार से है। महिला का आरोप है कि वो ढाबे पर खाना खाने गई तो राजेंद्र ने उसे बंधक बना लिया। उसने खुद रेप किया और अपने कर्मचारियों से भी करवाया। राजेंद्र उससे दिन में ढाबे पर काम करवाता और रात में रेप करता रहा।

मंगलवार को ढाबे पर कोई नहीं था। इसी बीच मौका पाकर ढाबे से भाग निकली और सीधे मैहर पहुंची, जहां उसने पति को आपबीती बताई। इसके बाद पति के साथ थाना नादन देहात पहुंचकर मामला दर्ज कराया।

जानकारी के मुताबिक, गैंगरेप के बाद महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। पुलिस ने उसका मेडिकल कराया और उसे पति के सुपुर्द कर दिया।

महिला ने पुलिस को जानकारी दी कि होटल में बंधक बनाए रखने की वजह से वह तनाव में है। वह ढाबा से भाग नहीं जाए, इसलिए ढाबा कर्मचारी उस पर नजर रखते थे, इसलिए वह कमरे से बाहर तक नहीं निकल पाती थी।

First Published on: December 14, 2022 4:17 PM