जयसिंह नगर: कांग्रेस छोड़कर वापस भाजपा में आईं पूर्व विधायक प्रमिला सिंह

मध्‍यप्रदेश में होने वाले उपचुनाव से ठीक पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सामने जयसिंह नगर की पूर्व विधायक प्रमिला सिंह ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया। उन्‍होंने मंच पर मुख्यमंत्री के सामने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

pramila singh

अनूपपुर। मध्‍यप्रदेश में होने वाले उपचुनाव से ठीक पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सामने जयसिंह नगर की पूर्व विधायक प्रमिला सिंह ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया।

उन्‍होंने मंच पर मुख्यमंत्री के सामने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

बता दें कि 2018 में टिकट ना मिलने से नाराज होकर प्रमिला ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया था। इसके बाद कांग्रेस के टिकट पर शहडोल से लोकसभा का चुनाव लड़ा था।

हालांकि, इस चुनाव में भाजपा उम्मीदवार हिमान्द्री सिंह ने उन्हें चार लाख से अधिक मतों से पराजित किया था।

मध्यप्रदेश के अनूपपुर के पाली में मंत्री बिसाहूलाल सिंह के पक्ष में एक सभा को संबोधित करने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पहुंचे थे। उन्होंने यहां असंतुष्टों को साधने का प्रयास किया।

वहीं कमलनाथ और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। शिवराज पर किए गए कांग्रेसी नेता के भूखे-नंगे बयान को लेकर ही उन्होंने पूरा हमला बोला।

First Published on: October 28, 2020 6:37 PM