दमोह उपचुनाव में हार के बाद हटाए गए कलेक्टर, रतलाम-गुना में भी हुआ बदलाव

राज्य शासन द्वारा शुक्रवार को जारी आदेश के मुताबिक, दमोह और रतलाम कलेक्टर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की गाज गिरी है।

damoh-collector

दमोह। दमोह उपचुनाव में भाजपा की करारी शिकस्त और लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच शिवराज सरकार ने अब आईएएस तरुण राठी के स्थान पर जबलपुर के वर्तमान कलेक्टर अनूप सिंह को जिले की कमान सौंपी है।

इसके साथ ही सरकार ने कोरोना मामलों में लगातार हो रहे इजाफे के बाद रतलाम और गुना कलेक्टर को भी हटाकर नया कलेक्टर नियुक्त कर दिया है।

राज्य शासन द्वारा शुक्रवार को जारी आदेश के मुताबिक, दमोह और रतलाम कलेक्टर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की गाज गिरी है।

नए आदेश के मुताबिक, रतलाम की कमान 2012 बैच के आईएएस कुमार पुरुषोत्तम को सौंपी गई है, जो अभी गुना कलेक्टर हैं। इसके अलावा बालाघाट में अपर कलेक्टर के पद पर पदस्थ आईएएस फ्रेंक नोबेल ए को गुना कलेक्टर बनाया गया है।

वर्तमान में रतलाम कलेक्टर गोपाल चंद्र डांड को अब मध्यप्रदेश शासन में अवर सचिव नियुक्त किया गया है। वहीं दमोह कलेक्टर तरुण राठी को उपसचिव बनाया गया है।

First Published on: May 7, 2021 4:21 PM