BJP प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा- संगठन के हर एक कार्यकर्त्ता का लक्ष्य बूथ जिताने का होना चाहिए

मांडू में भारतीय जनता पार्टी का मंडल विस्तारक मंडल अध्यक्ष कार्यशाला संपन्न। प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी ने कहा कि ठाकरेजी की जन्म शताब्दी वर्ष पर हम संकल्प लें कि हमारा संगठन और मजबूत हो।

mandu vd sharma

धार। भारतीय जनता पार्टी द्वारा मांडू में 5 जिलों की मंडल विस्तारक मंडल अध्यक्ष कार्यशाला संपन्न हुई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने इस कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन के हर एक कार्यकर्ता का लक्ष्य होना चाहिए कि वह अपने बूथ को जीते।

उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि भाजपा के पितृपुरुष कुशाभाऊ ठाकरे जी के जन्मशताब्दी वर्ष पर उनके विचारों को आगे बढ़ाएं और इस योजना को सफल बनाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करें।

कार्यशाल के शुभारंभ सत्र को प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी ने संबोधित करते हुए कहा कि इस देश में महापुरुषों ने संगठन को गढ़ने का कार्य किया है। उन महापुरुषों के अथक प्रयासों का यह परिणाम है कि भाजपा संगठन विश्व में सबसे बड़ी पार्टी बनी है।

बूथ विस्तारक योजना के बारे में विस्तृत बताते हुए कहा कि भाजपा संगठन अनुशासित राजनीतिक दल है। संगठन के पितृपुरुष कुशाभाऊ ठाकरे जी की धार जिला जन्मभूमि व कर्मभूमि रही है। यहां का संगठन सबसे बड़ा संगठन व अनुशासित संगठन होना चाहिए, तभी कुशाभाऊ ठाकरे जी को जन्मशताब्दी समारोह की सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

कार्यशाला में भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव यादव सहित जिला टीम ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को तीर कमान भेंट कर स्वागत किया। कार्यशाला का सफल संचालन धार जिला संगठन प्रभारी श्याम बंसल ने किया।

इस कार्यशाला में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, भाजपा महामंत्री भगवानदास सबनानी, कैबिनेट मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल, प्रदेश मंत्री संगीता सोनी, भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव यादव, सांसद छतर सिंह दरबार, सांसद गुमान सिंह डामोर, मोर्चा राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सुरेश कैरो, पूर्व मंत्री रंजना बघेल, जिला संगठन प्रभारी श्याम बंसल, हरिनारायण यादव सहित 5 जिलों के जिला संगठन प्रभारी, जिलाध्यक्ष व विधायकगण उपस्थित रहें।

कार्यशाला के उद्घाटन सत्र में भाजपा प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी, भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव यादव धार जिला सहित 5 जिले के अध्यक्ष व संगठन प्रभारी द्वारा किया गया। अतिथियों का स्वागत जिला महामंत्री सन्नी रिन, जयराम गावर, प्रकाश धाकड़ द्वारा किया गया।

First Published on: January 6, 2022 7:44 PM