उमा भारती ने कहा-दिग्विजय सिंह ने कमलनाथ का बंटाधार कर दिया!

जहां एक तरफ उन्होंने कमलनाथ की तारीफ की, वहीं, दूसरी ओर  दिग्विजय सिंह पर कटाक्ष भी किया। उमा भारती ने कहा कि, दिग्विजय सिंह ने कमलनाथ का बंटाधार कर दिया।

मध्यप्रदेश उपचुनाव परिणाम के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता उमा भारती ने  कांग्रेस नेता कमलनाथ की तारीफ करते हुए कहा कि, ‘कमलनाथ जी ने चुनाव अच्छी तरीके से लड़ा। हो सकता है कि अगर वे इसी तरह से सरकार चलाते तो दिक्कत नहीं होती। वह काफी सभ्य व्यक्ति हैं मेरे बड़े भाई जैसे। उन्होंने यह चुनाव बहुत चतुराई से लड़ा।”

जहां एक तरफ उन्होंने कमलनाथ की तारीफ की, वहीं, दूसरी ओर  दिग्विजय सिंह पर कटाक्ष भी किया। उमा भारती ने कहा कि, दिग्विजय सिंह ने कमलनाथ का बंटाधार कर दिया।

दरअसल  बिहार विधानसभा चुनाव पर प्रतिक्रिया देते हुए उमा भारती ने कहा, तेजस्वी अच्छा लड़का है किंतु वह सरकार नहीं चला सकते थे, यह काम लालू का था।  उन्होंने कहा, बिहार बाल-बाल बच गया। तेजस्वी बहुत अच्छा लड़का है। परन्तु तेजस्वी सरकार चला ही नहीं सकते थे। सरकार चलाने का काम लालू को करना था। जैसे मध्य प्रदेश में दिग्विजय सिंह ने कमलनाथ का बंटाधार कर दिया वैसे ही स्थिति बिहार में लालू के द्वारा होनी थी।

उमा भारती ने कहा कि बिहार विधानसभा और मध्य प्रदेश व उत्तर प्रदेश के उपचुनाव के नतीजों से साबित हो गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऐसे नेता हैं, जिनका नाम लेकर भी चुनाव जीते जा सकते हैं। मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लीडर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विष्णुदत्त (वीडी) शर्मा शुभंकर तो राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया प्रलंयकर हैं। सिंधिया ने कांग्रेस की गलत नीतियों के खिलाफ प्रलय मचाया और भाजपा में आ गए। उन्हीं की वजह से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है।

 

First Published on: November 11, 2020 8:22 PM