707 नए संक्रमित एक बार फिर सबसे ज्यादा भोपाल में

अब तक कुल संक्रमितों की संख्या 174091 हो चुकी है तो वहीं स्वस्थ हो चुके लोगों की संख्या 163250 हो चुकी है। प्रदेश में फिलहाल 7854 सक्रिय मामले हैं। बुधवार को 884 लोग स्वस्थ हुए।

भोपाल। प्रदेश में बुधवार को 707 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। एक बार फिर भोपाल में संक्रमितों की संख्या सबसे अधिक रही। जहां 179 संक्रमित मिले हैं और इसके बाद इंदौर में 52 संक्रमित मिले हैं।

इसके अलावा जबलपुर में 34 और ग्वालियर में 48 मामले आए हैं। छोटे शहरों में रीवा में सबसे ज्यादा 39 मामले बताए गए हैं। इसके बाद सागर में 23 संक्रमित मिले हैं।

इस दौरान प्रदेश में 13 लोगों की मृत्यु भी हुई है।  अब तक कुल संक्रमितों की संख्या 174091 हो चुकी है तो वहीं स्वस्थ हो चुके लोगों की संख्या 163250 हो चुकी है। प्रदेश में फिलहाल 7854 सक्रिय मामले हैं। बुधवार को 884 लोग स्वस्थ हुए।

http://

First Published on: November 5, 2020 12:15 AM