इस राज्य में पुलिस कांस्टेबल के 7298 पदों पर भर्तियां, बस दो दिन और कर सकते हैं अप्लाई

हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC) द्वारा हरियाणा पुलिस में कांस्टेबल के 7298 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए केवल दो दिन और अंतिम मौका है क्योंकि आवेदन करने की आखिरी तारीख 10 फरवरी निर्धारित की गई है।

haryana-police-constable-jobs-hap-durga-1

हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC) द्वारा हरियाणा पुलिस में कांस्टेबल के 7298 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए केवल दो दिन और अंतिम मौका है क्योंकि आवेदन करने की आखिरी तारीख 10 फरवरी निर्धारित की गई है।

आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक, इन पदों में कांस्टेबल के 5500 पद पुरुष और महिलाओं के 1100 पद शामिल हैं। ये सभी भर्तियां सामान्य ड्यूटी के लिए ही की जाएंगी। इनमें से 698 महिला कांस्टेबल की भर्तियां HAP-DURGA-1 के लिए हैं।

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार HSSC की वेबसाइट पर लॉगइन करके दो दिन और यानी 10 फरवरी तक इन पदों के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

पदों के नाम व संख्या – 
कांस्टेबल (सामान्य ड्यूटी) – 5500 पुरुष व 1100 महिला
HAP-DURGA-1 – 698 महिला कांस्टेबल

शैक्षणिक योग्यता – 
मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थान से 12वीं पास। हिंदी और संस्कृत में 10वीं पास अनिवार्य।

आयु सीमा – 
सामान्य वर्ग- 18 से 25 साल
आरक्षित वर्ग – सरकारी नियमानुसार छूट (ज्यादा जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन देखें)

वेतनमान  – 
21700-69100 रुपये प्रतिमाह

चयन प्रक्रिया – 
उम्मीदवार को शारीरिक परीक्षा पास करनी होगी। इसके बाद 80 अंक की लिखित परीक्षा पास करनी होगी।

आवेदन करने की अंतिम तारीख – 
10 फरवरी 2021

फीस जमा कराने की अंतिम तारीख – 
13 मार्च 2021

परीक्षा पैटर्न – 
टेस्ट पेपर में जनरल स्टडी, जनरल साइंस, करंट अफेयर्स, जनरल रीजनिंग, मेंटल एप्टीट्यूड, न्यूमेरिकल क्षमता, कृषि, पशुपालन, अन्य संबंधित क्षेत्रों/ट्रेडों आदि के सवाल शामिल होंगे। साथ ही मूल ज्ञान से संबंधित कम से कम 10 सवाल होंगे। उम्मीदवार जो ज्ञान परीक्षा पास करते हैं, उन्हें शारीरिक दक्षता परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी।

First Published on: February 8, 2021 3:41 PM