सेंचुरी कंपनी के मजदूरों के साथ सामाजिक कार्यकर्ता मेधा पाटकर को किया गिरफ्तार

सेंचुरी के श्रमिकों का यह आंदोलन श्रमिक जनता संघ के नेतृत्व में पिछले 45 महीने से  शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा था।

इंदौर। खरगोन जिले के कसरावद में चल रहे सेंचुरी कंपनी के कर्मचारियों के आंदोलन को रोकने के लिए स्थानीय पुलिस और एसडीएम ने कार्रवाई की है।

मंगलवार 3 अगस्त 2021 को सुबह करीब ग्यारह बजे पुलिस ने आंदोलन स्थल की घेराबंदी कर सभी आठ नौ सो श्रमिकों को गिरफ्तार किया। इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता मेघा पाटकर ताई  को भी गिरफ्तार कर एनवीडीए रेस्ट हाउस में ले जाया गया।

सेंचुरी के श्रमिकों का यह आंदोलन श्रमिक जनता संघ के नेतृत्व में पिछले 45 महीने से  शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा था। मजदूरों ने इसके लिए अनुमति भी ली थी।

सेंचुर मिल के मजदूरों को जबरदस्ती वीआरएस देने के खिलाफ हाई कोर्ट में मामला लंबित है। मजदूरों के मुताबिक इस केस का फैसला आने से पहले ही सैंचुरी मैनेजमेंट ने मनमाने तरीके से उनके हाथों में जबरदस्ती पैसा डाल कर वीआरएस देने की कोशिश की जा रही है।

मजदूर नेताओं के मुताबिक जिला प्रशासन और कसरावद एसडीएम ने उनके साथियों को गिरफ्तार करने के पीछे कोई टोस कारण नहीं बताया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन पूरी तरह कंपनी प्रबंधन का सहयोग कर रहा है।

First Published on: August 4, 2021 12:07 AM