मार्च 2021 में होने हैं दो कर्मचारी संगठनों के चुनाव, लेकिन सता रहा यह डर

दोनों कर्मचारी संघों की चुनाव प्रक्रिया के विभिन्न चरणों की तिथियों में ओवरलैपिंग न हो जाए इसलिए मंत्रालयीन कर्मचारी संघ ने मंत्रालय शीघ्रलेखक संघ को पत्र लिखकर उनके चुनाव की तिथियों की जानकारी मांगी है। लेकिन, मंत्रालय शीघ्रलेखक संघ ने अभी तक कोई जानकारी नहीं दी है।

employees-union-elections

भोपाल। मध्यप्रदेश मंत्रालय में कार्यरत दो कर्मचारी संगठनों के चुनाव इसी माह मार्च 2021 में होना हैं। मंत्रालय शीघ्रलेखक संघ का कार्यकाल मंत्रालयीन कर्मचारी संघ के कार्यकाल से एक माह पहले ही पूर्ण हो चुका है।

दोनों कर्मचारी संघों की चुनाव प्रक्रिया के विभिन्न चरणों की तिथियों में ओवरलैपिंग न हो जाए इसलिए मंत्रालयीन कर्मचारी संघ ने मंत्रालय शीघ्रलेखक संघ को पत्र लिखकर उनके चुनाव की तिथियों की जानकारी मांगी है। लेकिन, मंत्रालय शीघ्रलेखक संघ ने अभी तक कोई जानकारी नहीं दी है।

मंत्रालयीन कर्मचारी संघ के सचिव सलीम खान के मुताबिक, मंत्रालय शीघ्रलेखक संघ का कार्यकाल 31 जनवरी 2021 को पूर्ण हो चुका है। वहीं मंत्रालयीन कर्मचारी संघ का कार्यकाल 28 फरवरी को पूर्ण हुआ है।

मंत्रालय शीघ्रलेखक संघ ने अभी तक सदस्यता नवीनीकरण की कार्यवाही प्रारंभ नहीं की हैl, लेकिन मंत्रालयीन कर्मचारी संघ ने अपने चुनाव की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है।

नवनियुक्त सभी कर्मचारियों को नवीन सदस्यता प्रदान की जा चुकी है। लगभग सभी पुराने सदस्यों की सदस्यता का नवीनीकरण किया जा चुका है।

आज चुनाव सामग्री- मतपेटियों, मतदान करने की मोहरों इत्यादि कर निरीक्षण कर उसे दुरुस्त किया गया। मतदान के दौरान कोरोना संबंधी गाइडलाइन का पालन करने हेतु आवश्यक सामग्री की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर विचार किया गया।

विधानसभा सत्र, कोरोना वैक्सीनेशन व त्यौहारों इत्यादि को ध्यान में रखते हुए निर्वाचन की तिथियां घोषित की जाएंगी।

First Published on: March 10, 2021 10:03 PM