भोपाल: भाजपा नेता ने मामूली विवाद में पत्नी की गोली मार कर की हत्या

जानकारी के मुताबिक, देर रात पति-पत्नी में विवाद हुआ और इसके बाद भाजपा नेता ने अपनी पत्नी को गोली मार दी।

bjp leader murders his wife

भोपाल। पीएम मोदी के भोपाल दौरे से पहले राजधानी के नीलबड़ इलाके में भाजपा के एक नेता ने मामूली कहासुनी के बाद अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना को लेकर कांग्रेस ने भाजपा पर हमला बोलते हुए सवाल किया है कि सभी अपराध भाजपा के नेता ही क्यों करते हैं?

राजधानी भोपाल के नीलबड़ इलाके में भाजपा नेता राजेंद्र पांडे ने सोमवार देर रात तकरीबन सवा 12 बजे अपनी पत्नी शीला पांडे को गोली मार दी। बताया जा रहा है कि देर रात पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद भाजपा नेता ने अपनी पत्नी को गोली मार दी।

गोली मारने के बाद आरोपी भाजपा नेता घटनास्थल से फरार हो गया। गोली लगने से घायल शीला पांडे को इलाज के लिए चिरायु अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

भाजपा नेता राजेंद्र पांडे भोपाल दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के बरखेड़ी मंडल के उपाध्यक्ष रह चुके हैं। पुलिस मामले की जांच करने में जुट गई है।

इस घटना को लेकर कांग्रेस ने सत्ताधारी दल पर हमला बोला है। कांग्रेस नेत्री संगीता शर्मा ने कहा कि,

आये दिन भाजपा नेता ही अपराध क्यों कर रहे है? आपराधिक मानसिकता के चलते.. महिलायें हत्या, रेप, गैंगरेप, घरेलू हिंसा का शिकार हो रही है। NCRB के अनुसार मप्र में सुरक्षित नहीं है बहन-बेटियां। अपराधों में No.1 है।

First Published on: June 27, 2023 10:26 AM