मुख्यमंत्री शिवराज ने कलेक्टर से चुटकी बजाकर जब कहा, उस पटवारी को फोन करो…


मुख्यमंत्री शिवराज ने लोकसेवा केंद्र पहुंचकर लोगों से बातचीत की और उनकी समस्याएं जानीं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि नागरिकों का प्रत्येक काम समय सीमा के अंदर ही पूर्ण किया जाना चाहिए। इस दौरान मुख्यमंत्री लोगों से पूरी विनम्रता से मिलते नजर आए।


DeshGaon
भोपाल Updated On :
भोपाल के लोक सेवा केंद्र में ग्रामीण से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान


भोपाल। उपचुनावों के बाद स्थायी सरकार का असर अब नजर आ रहा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अब जनहित के मुद्दों पर गंभीरता से ध्यान दे रहे हैं। सोमवार को वे अपने अधिकारियों के साथ भोपाल के कई स्थानों पर पहुंचे। यहां उन्होंने लोकसेवा केंद्र पहुंचकर लोगों से बातचीत की और उनकी समस्याएं जानीं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि नागरिकों का प्रत्येक कार्य समय सीमा के अंदर ही पूर्ण किया जाना चाहिए।

इस दौरान उनसे एक ग्रामीण ने राजस्व संबंधी अपनी एक समस्या मुख्यमंत्री को बताई। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कलेक्टर अविनाश लावनिया को चुटकी बजाकर कहा कि अविनाश उस पटवारी को फोन करो। इस दौरान मुख्यमंत्री आम लोगों से पूरी विनम्रता से मिलते नजर आए।

मुख्यमंत्री ने सोमवार को विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं भी सुनी। इसके अलावा उन्होंने भोपाल के कोहेफिज़ा क्षेत्र में जाकर वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का भी निरीक्षण किया।



Related






ताज़ा खबरें