PCC अध्यक्ष कमलनाथ ने छोड़ा नेता प्रतिपक्ष का पद, डॉ. गोविंद सिंह को मिली जिम्मेदारी

DeshGaon
भोपाल Updated On :
kamal-nath

भोपाल।  मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया है। इस पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मुहर लगा दी है।

कमलनाथ के इस्तीफा देने के बाद खाली हुए नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी लहार विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक डॉ. गोविंद सिंह को सौंपी गई है। गोविंद सिंह सातवीं बार के विधायक हैं।

दिग्विजय सिंह ने लगाया आरोप, कहा- दतिया जेल में कांग्रेस के ब्राह्मण कार्यकर्ता को पिलाया सीवेज का पानी – 

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि दतिया जेल में कांग्रेस के ब्राह्मण कार्यकर्ता को सीवेज का पानी पिलाया गया।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि दतिया के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती समेत पूरे परिवार पर फर्जी एफआईआर दर्ज कराई गई है। सरकारी अधिकारी और पुलिस मिलकर फर्जी एफआईआर करा रहे हैं।

सबसे ज्यादा दतिया में एफआईआर हुई हैं। कार्यकर्ताओं की लड़ाई पूरे मध्यप्रदेश कांग्रेस की होगी। दतिया में पहला आंदोलन होगा।

भोपाल एयरपोर्ट पर एयर इंडिया की फ्लाइट में आई खराबी –

भोपाल के राजाभोज एयरपोर्ट पर दिल्ली-भोपाल-पुणे फ्लाइट में तकनीकी खराबी आ गई। इस वजह से फ्लाइट पुणे के लिए उड़ान नहीं भर सकी।

बुधवार सुबह 10 बजे एयर इंडिया की फ्लाइट एआई-481 दिल्ली से भोपाल के राजाभोज एयरपोर्ट पर लैंड हुई थी। 10.45 पर उसे पुणे के लिए रवाना होना था। फ्लाइट 1 घंटा 42 मिनट की देरी से रवाना हो सकी।

पीथमपुर की पाइप फैक्ट्री में भीषण आग –

पीथमपुर के सेक्टर-2 में स्थित कास्ता पाइप कंपनी में आज भीषण आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि कई किमी दूर से काले धुएं का गुबार दिखाई दिया।

पीवीसी के पाइपों में लगी आग की लपटें करीब 40 फीट तक उठीं। अभी आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।



Related






ताज़ा खबरें