महिला शिक्षक ने की आत्महत्या, हथेली और पति की फोटो के पीछे लिखा सुईसाइड नोट


इंदु के पिता ने कहा कि लड़की के हाथ में जो लिखा है, यह उसके ससुराल वालों की करतूत है। मेरी बेटी ऐसा नहीं कर सकती। उसके गले में चोट के निशान हैं। उसे मारा गया है।


DeshGaon
भोपाल Published On :
मृतक महिला के सुसाइट नोट


भोपाल।  राजधानी की एक शिक्षिका ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शिक्षिका का नाम इंदू साहू है। जिन्होंने अपने घर में ही आत्महत्या कर ली। इस बीच महिला के परिजनों का आरोप है कि उनके ससुराल पक्ष ने महिला की हत्या की है और वहीं ससुराल पक्ष की ओर से कहा जा रहा है कि उन्होंने आत्महत्या की है। महिला ने मरने से पहले अपनी हथेली पर और अपने पति की पासपोर्ट साइज फोटो के पीछे सुसाइड नोट लिखा है।

मौत से पहले इंदु का लिखे यह सुसाइड नोट पुलिस की जांच को उलझा रहे हैं। महिला ने अपनी हथेली पर लिखा है कि मैं अपनी मर्जी से जान दे रही हूं। मम्मी पापा, भैया सॉरी, मेरा मंगल मेरी जान ले गया। वहीं महिला ने अपने पति की फोटो पर लिखा कि मैं बेवफा नहीं हूं। मृतक इंदू साहू गैरतगंज, रायसेन जिले की निवासी थीं। तीन साल पहले इंदू की शादी भोपाल के सुभाष साहू से हुई थी। सुभाष एक संगीत टीचर हैं जबकि इंदू सरकारी स्कूल में गेस्ट टीचर थी। ससुराल वालों ने पुलिस को इंदु की आत्महत्या की जानकारी दी।   मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारा। इंदु के पिता ने आरोप लगाया कि सुभाष उनकी बेटी के चरित्र पर शंका कर उन्हें ब्लैकमेल करता था। जबकि दामाद के दूसरी महिला से अवैध संबंध हैं।

इंदु के पिता ने कहा कि लड़की के हाथ में जो लिखा है, यह उसके ससुराल वालों की करतूत है। मेरी बेटी ऐसा नहीं कर सकती। उसके गले में चोट के निशान हैं। उसे मारा गया है। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।



Related