छतरपुरः महाराजपुर में कांग्रेस विधायक के प्रतिनिधि की कुल्हाड़ी मारकर हत्या

मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के महाराजपुर में कांग्रेस विधायक नीरज दीक्षित के प्रतिनिधि घनश्याम पटेल की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी गई।

chhatarpur-murder

घटना के बाद वहां जमा हुए आसपास के ग्रामीण।

छतरपुर। मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के महाराजपुर में कांग्रेस विधायक नीरज दीक्षित के प्रतिनिधि घनश्याम पटेल की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी गई।

जानकारी के मुताबिक घनश्याम पटेल खेत पर रखवाली के लिए रात को वहीं रुकते थे। हर दिन की तरह मंगलवार की रात भी वह खेत पर रूके हुए थे।

बुधवार सुबह जब वे वापस घर नहीं लौटे तो परिजन उनको देखने के लिए खेत पर पहुंचे, तो वहां उन्हें उनका शव मिला।

कांग्रेस नेता की हत्या की जानकारी मिलने के बाद एसडीओपी कमल कुमार जैन सहित कई थानों का पुलिसबल मौके पर पहुंच गया।

वारदात के बारे में सूचना मिलते ही कांग्रेस विधायक नीरज दीक्षित भी मौके पर पहुंचे। घटना के बाद से स्थानीय लोगों में आक्रोश का माहौल है।

पुलिस विधायक स​मेत परिवार वालों से पूछताछ कर जानकारी जुटा रही है। माना जा रहा है कि पुलिस जल्द ही मामले में मीडिया को बयान देगी।

First Published on: February 17, 2021 1:04 PM