जन आशीर्वाद यात्रा में बोले देवेंद्र फडणवीस, गरीबों का जीवन बदलने वाले कामों के दम पर आशीर्वाद मांग रही भाजपा


नगर में कई स्‍थानों पर हुआ यात्रा का स्‍वागत, मंत्री मोहन यादव ने कहा – क्षेत्र के विकास के लिए जनता दे रही धन्यवाद


आशीष यादव आशीष यादव
घर की बात Published On :

भारतीय जनता पार्टी की केंद्र और राज्य सरकारों ने बीते सालों में समाज के हर वर्ग के लिए काम किए हैं। देश और प्रदेश के विकास के लिए काम किए हैं। गरीबों का जीवन बदलने वाले इन कामों के दम पर ही भारतीय जनता पार्टी जन आशीर्वाद यात्राएं निकाल रही है, जिन्हें प्रदेश की जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। यह बात महाराष्ट्र सरकार के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कही।

जन आशीर्वाद यात्रा का धार विधानसभा में अभूतपूर्व स्वागत : जन आशीर्वाद यात्रा ने रोड शो के लिए कार्यकर्ताओ का एकत्रीकरण भोजशाला पर किया गया रोड शो के पूर्व अतिथियों ने मां सरस्वती मंदिर भोजशाला में दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त कर रोड शो का शुभारंभ किया। जन आशीर्वाद यात्रा में रोड़ शो के दौरान रथ पर महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, वरिष्ठ नेता विक्रम वर्मा, कैबिनेट मंत्री मोहन यादव, धार विधायक नीना वर्मा , यात्रा जिला प्रभारी मुकाम सिंह किराड़े,पूर्व जिला अध्यक्ष दिलीप पटोंदिया, राजीव यादव रथ पर सवार होकर जनता का आशीर्वाद लेने धार नगर की प्रमुख सड़कों पर निकले।

धार नगर में 30 से अधिक मंचों से जन आशीर्वाद यात्रा का विविध संगठनों और समाजनों ने स्वागत किया। यात्रा में हजारों की संख्या में कार्यकर्ता व नेता शामिल हुए। युवा मोर्चा के युवा कार्यकर्ता वाहन रैली के रूप में आगे आगे चल रहे थे, रोड शो प्रमुख मार्गों से होता हुआ नगर से रवाना हुआ।

सभा का शुभारम्भ भारतमाता और पार्टी के पितृ पुरुष के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया सभा को महाराष्ट्र सरकार के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री मोहन यादव, जिला अध्यक्ष मनोज सोमानी और विधायक नीना वर्मा ने संबोधित किया।

जनसभा को महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने संबोधित करते हुए कहा की धार की इस धरा को में प्रणाम करता हूं। मालवा और महाराष्ट्र का रिश्ता पुराना है ।देश में मोदी जी ने सरकार संभालने के बाद नारा दिया की ना खाऊंगा न खाने दूंगा । आज कोई भी गरीब के हक पर हाथ नही मार सकता है जन धन खातों के माध्यम से सीधे खाते में राशि डाली जाती है। आज हम दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और आने वाले दिनों में तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने वाले हैं आज भारत विश्व गुरु की ओर अग्रसर होता दिख रहा है।

इस देश ने 10 सालों तक कांग्रेस की सरकार भी देखी है, रोज नए नए घोटाले देखने को मिलते थे, और आज हम चांद पर पहुंच गए हैं। आज मोदी जी के नेतृत्व में भारत आगे बढ़ रहा है। आज विश्व का नेतृत्व भारत कर रहा हे विश्व की आस मोदी जी से है। मध्यप्रदेश के विकास की गति बनाए रखने के लिए भाजपा की सरकार जरूरी है। ये आने वाले पांच साल भारतमाता के लिए है। आज ये घमंडिया गठबंधन के लोग सनातन धर्म को मिटाने की बात कर रहे हैं।  सनातन को मिटाने वाले मिट गए पर यह सनातन आज भी है। में पूछना चाहता हूं कमलनाथ से कि आप पांच साल सनातन को गाली देते हो और चुनाव आते ही मंदिर मंदिर दौड़ते हो। हम किसी धर्म के खिलाफ नहीं है पर हर बार सनातन के ही खिलाफ क्यों बोला जाता है। हमारा एजेंडा गरीब कल्याण का एजेंडा है, सबके साथ सब का विकास का है।

क्षेत्र के विकास के लिए जनता दे रही धन्यवाद : जनसभा को संबोधित करते हुए उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव ने कहा कि जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान हम जहां भी जा रहे हैं, हमें जनता का व्यापक आशीर्वाद मिल रहा है। साथ में जनता हमें उनके क्षेत्र में हुए विकास के लिए धन्यवाद भी देती है। लोग खुद कहते हैं कि आजादी के बाद पहली बार गांव-गांव में अगर पक्की सड़कें बनी हैं, तो यह भाजपा सरकार ने बनवाई हैं।

उच्चशिक्षा मंत्री मोहन यादव

500 साल के संघर्ष के बाद अयोध्या में भव्य भगवान राम का मंदिर निर्माण हो रहा है। नई शिक्षा नीति ने भगवान राम और श्री कृष्ण के विषय में पढ़ाया जाएगा । हमारे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने धार को मेडिकल कॉलेज की सौगात दी है। लाडली बहाना योजना के माध्यम से मातृशक्ति को सम्मान से जीने का हक दिया है । हम प्रदेश भी जीतेंगे और 2024 में लोकसभा चुनाव भी भरी बहुमत से जीतेंगे।

धार विधायक नीना वर्मा ने संबोधित करते हुए कहा की आज हम जन आशीर्वाद यात्रा निकाल रहे है। भाजपा की शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में जन हितैषी काम हो रहे हैं । आज हर वर्ग के लिए विकास की योजनाएं हैं । ये सब भाजपा सरकार में हो रहा है। जनसभा की शुरुवात में जिलाध्यक्ष मनोज सोमानी ने स्वागत भाषण



Related