अवनी अलंकार समारोह में हुआ विभिन्न क्षेत्रों की महिलाओं का सम्मान


समारोह में महिला एम्पायर, फोटोग्राफर, पर्वतारोही, बाइकर, रंगोली आर्टिस्ट, महिला मैकेनिक, कैब ड्राइवर, शिक्षिका, टीवी कलाकार, छात्रनेता, व समाजसेवी महिलाओं का सम्मान किया गया।


आशीष यादव आशीष यादव
धार Published On :

धार। संस्था ताई साहेब वेलफेयर सोसायटी द्वारा महिला दिवस के उपलक्ष्य में अवनी अलंकार सम्मान समारोह का आयोजन इंदौर प्रेस क्लब में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी  माला ठाकुर  व विशेष अतिथि के रूप में चोइथराम कॉलेज की प्राचार्या डॉ. रीता जैन पहुंची।

समारोह में महिला एम्पायर, फोटोग्राफर, पर्वतारोही, बाइकर, रंगोली आर्टिस्ट, महिला मैकेनिक, कैब ड्राइवर, शिक्षिका, टीवी कलाकार, छात्रनेता, व समाजसेवी महिलाओं का सम्मान किया गया। अध्यक्ष नम्रता सावंत  ने बताया कि अवनी अर्थात धरती व अलंकरण अर्थात गहना ‘यह मातृशक्ति धरती के उस गहने की तरह है जो अपनी कार्य ऊर्जा से धरती को सुशोभित कर रही है।

कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को आत्मरक्षा के कुछ गुणों से भी परिचित किया गया। मुख्य अतिथि माला ठाकुर  ने कहा कि “अपने आत्मा विश्वास को दृढ़ करने के लिए स्वयं पर विश्वास करना जरूरी है” कार्यक्रम की विशेष अतिथि डॉ रीता जैन  ने कहा “जब भी कोई कहे की आप नहीं कर सकते हो, वहीं से उस कार्य को सफल करने की दृढ़ इच्छा शक्ति जागृत होती है ” कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था की संस्थापक  नम्रता सावंत ने की संचालन मुस्कान गिरनार ने किया व आभार प्रदर्शन संस्था की कोषाध्यक्ष ज्योति पेठनकर द्वारा व्यक्त किया गया।

इस कार्यक्रम में जिन महिलाओं का सम्मान किया गया वे विभिन्न क्षेत्रों में अपना नाम कमा चुकी हैं। इनमें स्नेह धनोटकार, पहली रेलवे A ग्रेड अंपायर, सरोज बोरीवाल, mp की पहली पर्वतारोही,  शिखा शर्मा, विश्व कीर्तिमान बनाने वाली रंगोली आर्टिस्ट, अंजलि,  बाइकर, माधुरी,   समाजसेवी, शोभा, प्रदेश की पहली महिला फोटोग्राफर,  सरोज रावत  महिला मैकेनिक,  रंजीत माल, महिला कैब ड्राइवर,  नासिर  पत्रकार,
अनमोल ठाकुर , टी वी आर्टिस्ट, चंद्रकांता, शिक्षिका, ग्रीष्म त्रिवेदी  युवा छात्र नेत्री शामिल रहीं।



Related