इंदौर: सड़क पर ममता बनर्जी का पोस्टर चिपका कर गाड़ियों और पैर से कुचला गया

इंदौर का 2 नम्बर  विधानसभा भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विजयवर्गीय का गढ़ माना जाता है। हमले के बाद से यहां पर भाजपाई आक्रोशित हैं। शनिवार को भी इसी आक्रोश को जाहिर करते हुए परदेशीपुरा क्षेत्र में चौराहों पर कार्यकर्ताओं ने सीएम ममता बनर्जी के पोस्टर सड़क पर चिपका दिए। कार्यकर्ताओं ने जहां इन्हें पैरों तले रौंदा। वहीं, आम आदमी पोस्टर पर से गाड़ी दौड़ाता हुआ निकल गया।

DeshGaon
घर की बात Published On :

इंदौर। पश्चिम बंगाल में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के काफिले पर दाे दिन पहले हुए पथराव के बाद इंदौर में भाजपा और विजयवर्गीय समर्थकों ने शनिवार काे अनाेखा विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने चौराहे पर बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पोस्टर सड़क पर चिपका दिए और उसके ऊपर से वाहनों को गुजार दिया।

दूसरी ओर भाजपा महासचिव ने सोशल मीडिया के जरिए बंगाल सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा – प. बंगाल में ममता बनर्जी भाजपा नेताओं पर ईंट बरसा रही है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पर भी हमले की साजिश रची गई। लेकिन, भाजपा की अपनी रीति-नीति है, हम अपनी सहिष्णुता नहीं छोड़ते। हम ईंट का जवाब फूल से देंगे। हमारा ‘कमल’ राज्य को नई पहचान देगा।

Related