पिता को बेइज्जत किया तो कर दी हत्या

DeshGaon
इन्दौर Updated On :
आरोपी शुभम मालवीय


इंदौर। बीते दिनों बिचौली मर्दाना क्षेत्र में एक बाईस वर्षीय युवक  चेतन सोलंकी की चाकू मारकर हत्या करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है। आरोपी का नाम शुभम मालवीय है जिसके मुताबिक उसने चेतन को इसलिए मार डाला क्योंकि चेतन ने उसके पिता का अपमान किया था। पंकज ने ही चेतन को चाकू मारा था। इस अपराध में उसके साथ पंकज नाम का एक दूसरा साथी भी शामिल था जिसे पुलिस अब तलाश कर रही है।

बीते तीन अक्टूबर की दोपहर करीब तीन बजे बिचौली मर्दाना क्षेत्र में चेतन पिता बनेसिंह सोलंकी अपने दोस्त अरुण के साथ स्कूटर से अपने घर जा रहा था। उसी समय बाइक पर आए दो लोगों ने चेतन को चाकू मार दिए थे।

पुलिस ने मामले की जांच करते हुए सबसे पहले घटना स्थल, आसपास के क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों की जांच की और इसके आधार पर शुभम को गिरफ्तार किया गया है। शुभम के पिता ऑटो रिक्शा चलाते हैं।

शुभम के मुताबिक घटना दिन चेतन से विवाद के पहले वह अपनी बहन और पिता के साथ घर जा रहा था तभी चेतन ने उनसे विवाद किया और मारपीट की। इस दौरान उसने शुभम के पिता की कॉलर पकड़कर उन्हें बेइज्जत किया। शुभम के पिता ने किसी तरह झगड़ा रोका और उसे समझाकर वापस ले गए लेकिन बाद में उसने दोस्त पंकज को सारी जानाकरी दी और बदला लेने के लिए चाकू लेकर आ गया।

नशे में होने से चेतन बैंक ऑफ महाराष्ट्र के समीप बैठ गया। शुभम व पंकज काफी देर तक उनके जाने का इंतजार करते रहे। इसके बाद दोनों श्मशान रोड की तरफ गए शुभम ने भी अपनी गाड़ी उनके पीछे लगा दी। इस बीच पंकज ने चेतन की पीठ में चाकू घोंप दिया जो आरपार हो गया।



Related