महूः वर्षों पुरानी नर्मदा परियोजना शुरू करने के लिए पूर्व विधायक दरबार की पदयात्रा आरंभ

पूर्व विधायक अंतरसिंह दरबार के नेतृत्व में नर्मदा कलश एवं जनजागरण पदयात्रा का शुभारंभ सुबह नौ बजे गोंडकुआं से हुआ। यहां विधि विधान से आचार्य द्वारा मां नर्मदा जी की आरती कर भव्य कलश यात्रा का शुभारंभ किया गया।

antar-singh-darbar

महू। महेश्वर जानापाव उव्दहन नर्मदा परियोजना के लिए नर्मदा जयंती 19 फरवरी से पदयात्रा पूर्व विधायक अंतरसिंह दरबार ने ग्राम गोंडकुंआ से पूजा-अर्चना कर आरंभ की। यह पद यात्रा इक्कीस दिन तक चलेगी।

पूर्व विधायक अंतरसिंह दरबार के नेतृत्व में नर्मदा कलश एवं जनजागरण पदयात्रा का शुभारंभ सुबह नौ बजे गोंडकुआं से हुआ। यहां विधि विधान से आचार्य द्वारा मां नर्मदा जी की आरती कर भव्य कलश यात्रा का शुभारंभ किया गया।

यात्रा ग्राम खुर्दी, कनेरिया, छापरिया, खुरदा, रायकुंडा, नंदगांव होते हुए रात के ग्राम खुर्दी पहुंचेगी। यहां रात्रि विश्राम के समय राधा कृष्ण मंदिर में सुंदरकांड किया जाएगा।

पूर्व विधायक दरबार ने बताया कि पूर्व में कांग्रेस सरकार में 1345 करोड़ रुपये की लागत से महेश्वर जानापाव उव्दहन सिंचाई परियोजना और रिवर लिंक की डीपीआर तैयार थी, लेकिन भाजपा सरकार आने के बाद वह योजना ठप हो गई।

इस योजना को आरंभ करने की मांग को लेकर यह यात्रा आरंभ की गई है। दरबार ने मांग की है कि जानापाव से निकली आठ नदियों में नर्मदा का पानी डालकर गांव-गांव तक किसानों के लिए सिंचाई की व्यवस्था की जाए।

इस अवसर पर मुख्य रूप से नर्मदा घाटी विकास पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह बघेल, पूर्व विधायक अंतर सिंह दरबार, जिला कांग्रेस अध्यक्ष सदाशिव यादव, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मानपुर रामेश्वर पटेल, कन्हैयालाल ठाकुर, सत्यनारायण दाजी, घनश्याम भंडारी, जिला कांग्रेस प्रवक्ता जुगनू जादवसिंह धनावत, भीमसिंह ठाकुर, एहसान पटेल, दिलीप मुकाती, नारायण पटेल, प्रहलाद सेठ, शिवनारायण पाटीदार, महेश निनामा, राजू ठाकुर, आसाराम बारोड़, धन्नालाल सुमरा, शक्ति गोयल, इंदरसिंह ठाकुर, दिलीप तोमर, रवि श्रीवास, गोकुल चौहान, विष्णु यादव, दिनेश भूत, छगनलाल औसारी, गणेश यादव, मदन चौहान, जगदीश यादव, संजय मामा, अजय वर्मा, रमेश परमार, गरिमा चौरसिया आदि मौजूद थे।

First Published on: February 19, 2021 2:59 PM