इंदौर एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, कांच में दरार आने पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंड‍िंग

इंडिगो की IGO 6195 इंदौर-चेन्नई फ्लाइट ने मंगलवार दोपहर 15.41 बजे इंदौर से चेन्नई के लिए उड़ान भरी थी। इंदौर से 25 नॉटिकल मील की दूरी पर पहुंचने के बाद करीब 3.45 बजे विंडशील्ड में दरार होने की जानकारी लगी।

indigo-flight-emergency-landing

इंदौर। इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट पर एक बड़ा हादसा होने से टल गया और इंडिगो के एक विमान की आपात लैंडिंग करवाई गई। कांच में दरार आने से इंडि‍गो फ्लाइट को इंदौर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी।

जानकारी के मुताबिक, इंडियो का यह विमान इंदौर से उड़ानभर कर चेन्नई के लिए रवाना ही हुआ था कि कुछ देर बाद ही विमान के कांच में दरार होने की जानकारी मिली, जिसके बाद इसकी इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई।

इंडिगो की फ्लाइट ने 22 मिनट पहले ही इंदौर से चेन्नई के लिए उड़ान भरी थी। इसके बाद पैसेंजर को दूसरे प्लेन से चेन्नई के लिए रवाना किया गया।

इंडिगो की IGO 6195 इंदौर-चेन्नई फ्लाइट ने मंगलवार दोपहर 15.41 बजे इंदौर से चेन्नई के लिए उड़ान भरी थी। इंदौर से 25 नॉटिकल मील की दूरी पर पहुंचने के बाद करीब 3.45 बजे विंडशील्ड में दरार होने की जानकारी लगी।

इसके बाद तुरंत विमान को वापस इंदौर एयरपोर्ट पर उतारने का निर्णय लिया गया। इसके बाद विमान को 16.03 बजे सुरक्षित उतार लिया गया। बताया जा रहा है कि इसमें 94 पैसेंजर सवार थे, जिन्हें दूसरी फ्लाइट से चेन्नई के लिए रवाना किया गया।

First Published on: February 16, 2021 6:20 PM