खरगोनः कोहरे की धुंध में ढंका शहर, कोहरे से खिलाड़ी नहीं कर पा रहे प्रैक्टिस

बुधवार को शहर कोहरे से ढंक गया और लोगों को सूरज के दर्शन करने के लिए लगभग दो घंटे इंतजार करना पड़ा। इस बीच सर्द हवाओं के कारण करीब आठ बजे के बाद सूर्योदय हुआ जिसके बाद लोगों ने थोड़ी राहत की सांस ली। सुबह सात बजते-बजते कोहरे से पूरा शहर ढंक गया था।

khargone-players-fog

खरगोन। इस बार सर्दी का मौसम नित नए रंग दिखा रहा है। रोज़ाना करवट बदल रहे मौसम से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। कभी कड़ाके की सर्दी तो कभी बादल छाने से बारिश तो कभी गर्मी का अहसास होने लगता है।

बुधवार को शहर कोहरे से ढंक गया और लोगों को सूरज के दर्शन करने के लिए लगभग दो घंटे इंतजार करना पड़ा। इस बीच सर्द हवाओं के कारण करीब आठ बजे के बाद सूर्योदय हुआ जिसके बाद लोगों ने थोड़ी राहत की सांस ली। सुबह सात बजते-बजते कोहरे से पूरा शहर ढंक गया था।

इसी बीच सर्द हवाएं भी तेज हो गईं, जिससे सुबह उठकर रोजमर्रा का काम करने वालों को परेशानी हुई। ठंडी हवाओं ने बदन को कंपकंपा दिया। पहली बार लोग इस सीजन में सर्दी से परेशान होकर टोपा-मफलर और हाथ के दस्ताने पहने दिखाई दिए।

खिलाड़ी और टहलने वाले हुए परेशान –

सुबह धुंध के कारण ज्यादातर राहगीर, खिलाड़ी और टहलने वाले परेशान हुए। पिछले दो दिनो से जिले में कोहरा और धुंध छा रही है। बुधवार की सुबह सात बजे से नौ बजे तक कोहरे की चादर छाई हुई रही। विजिबलिटी बिल्कुल कम रही और 10 मीटर की दूरी के बाद कोई नजर नहीं आ रहा था।

सुबह से फुटबाल खेलने वाले लड़के-लड़कियां कोहरे में सिर्फ एक्सरसाइज ही कर पाए क्योंकि ज्यादा दूर होने पर फुटबॉल भी नजर नहीं आ रही थी।

First Published on: January 14, 2021 12:59 AM