सुर्खियों में है गाडरवारा में लगा कांग्रेस का फ्लैक्स

नरसिंहपुर। एसडीएम -तहसीलदार गाडरवारा के दफ्तर के परिसर में लगे सूचना होर्डिग्स पर कांग्रेस का एक फ्लेक्स गाडरवारा से लेकर नृसिंह भवन तक सुर्खियों में आ गया।

पार्टी के एक पदाधिकारी ने जिले के एक आला अधिकारी को सोशल मीडिया पर वह फ्लेक्स भेज दिया। हुआ यह कि एसडीएम तहसीलदार गाडरवारा के दफ्तर परिसर में कांग्रेस का एक फ्लेक्स लोगों के संज्ञान में आया।

अधिकारियों-कर्मचारियों के संज्ञान में भी आया लेकिन उन्होंने इसकी अनदेखी कर दी। इसी दौरान किसी काम से भारतीय जनता पार्टी के एक पदाधिकारी सदस्य वहां पहुंचे। जब उन्होंने देखा तो उसका फोटो लेकर उन्होंने जिले के आला अफसर को नृसिंह भवन तक भेज दिया।

मामला यही तक नहीं रूका। राज्यसभा सदस्य कैलाश सोनी को भी सोशल मीडिया पर इससे अवगत करा दिया गया। अब प्रशासन पशोपेश में रहा यद्यपि कई घंटे तक वह फ्लेक्स जस का तस लगा रहा।

First Published on: February 12, 2021 11:23 PM