जमीन का झगड़ा: महिला की कुल्हाड़ी हत्या, सास के हाथ काटे

नरसिंहपुर में जमीन के लिए निर्मम हत्या, महिला और सास ससुर पर कुल्हाड़ी और हंसिया से हमला

नरसिंहपुर। जमीनी विवाद को लेकर जिले के ठेमी थाना अंतर्गत ग्राम नयागांव में शनिवार को एक परिवार के चार सदस्यों ने एक साथ मिलकर महिला व उसके सास-ससुर पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया।

कुल्हाड़ी व तलवार से हुए प्राणघातक हमले में 30 वर्षीय रामवती उर्फ ममता लोधी निवासी बंजारी टोला ग्राम नयागांव की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मृतिका के ससुर उग्र प्रताप व सास रामाबाई गंभीर रूप से घायल हो गई। प्राणघातक हमले में रामाबाई के दाहिने हाथ का पंजा भी कटकर अलग हो गया।

 

एसआई विजय पाल ने बताया कि बंजारी टोला, नयागांव के दोनों परिवार में जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। शनिवार की दोपहर रामाबाई खेत में घास काट रही थी तभी दिनेश पटेल, उसकी पत्नी आरती, पिता प्रीतम और मां मोती बाई ने हंसिया, कुल्हाड़ी व तलवार आदि से हमला बोल दिया।

 

धारदार हथियार से हुए हमले में रामवती के गले, कंधे के अलावा शरीर के अन्य भाग में गंभीर चोट आई जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि मृतिका के ससुर उग्र प्रताप के माथे, सिर आदि में तथा रामाबाई को भी गंभीर चोटें आई है।

हमले में घायल महिला

रामाबाई के हाथ का पंजा कटकर अलग हो गया। मामले में आरोपियों के विरूद्ध धारा 294, 307, 302, 34 के तहत मामला दर्ज कर उनकी जांच की जा रही है।

First Published on: December 24, 2022 11:03 PM