नरसिंहपुरः कृषि कानून के खिलाफ कांग्रेस का ब्लॉक स्तर पर धरना व ट्रैक्टर मार्च

नरसिंहपुर तेंदूखेड़ा, गाडरवारा, सांईखेड़ा व चीचली समेत कई जगहों पर राजमार्ग पर प्रदर्शन हुए। नरसिंहपुर ब्लॉक में प्रदर्शन का आयोजन बाईपास चौराहा छिंदवाड़ा रोड पर किया गया जिसमें कांग्रेस ने किसान विरोधी नीतियों को लेकर केन्द्र सरकार की निंदा की।

congress-protest-narsinghpur

नरसिंहपुर। केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए तीन कृषि कानूनों के खिलाफ शुक्रवार को जिले भर में कांग्रेस ने धरना प्रदर्शन किया और ट्रैक्टर मार्च निकाला।

इस दौरान वहां मौजूद किसानों व कार्ययकर्ताओं को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कृषि कानून को काले कानून की संज्ञा दी और कहा कि ये काले कानून खेती-बाड़ी व किसानों के लिए नुकसानदेह हैं।

नरसिंहपुर तेंदूखेड़ा, गाडरवारा, सांईखेड़ा व चीचली समेत कई जगहों पर राजमार्ग पर प्रदर्शन हुए। नरसिंहपुर ब्लॉक में प्रदर्शन का आयोजन बाईपास चौराहा छिंदवाड़ा रोड पर किया गया जिसमें कांग्रेस ने किसान विरोधी नीतियों को लेकर केन्द्र सरकार की निंदा की।

इस दरमियान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मैथिलीशरण तिवारी, पूर्व विधायक सुनील जायसवाल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोहर लाल साहू, देवेन्द्र पटेल गुडडू, रूद्रेश तिवारी, परेश शर्मा, डॉ. संजीव चांदोरकर, नगर कांग्रेस अध्यक्ष नरेन्द्र राजपूत, अजय दुबे, आशीष राजवैद्य, बसंत चौरसिया आदि की मौजूद रहे।

नगर ब्लॉक ग्रामीणों ने मगरधा चौराहा पर प्रदर्शन किया।

First Published on: January 15, 2021 9:17 PM