प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता संजय सिंह भी हुए भाजपा में शामिल, वाकई ”डूब रहा है जहाज़”!

दमोह के विधायक राहुल सिंह के पार्टी छोड़ने के 2 दिनों के बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी के लिए यह दूसरा झटका है। वहीं कांग्रेस पार्टी अपने बचे हुए विधायकों पर कड़ी नजर रखे हुए है।

कांग्रेस के सिंधिया से मिलकर संजय सिंह ने भाजपा की सदस्यता ली

भोपाल। उपचुनाव से पहले फिर एक बार कांग्रेस के कुछ नेता भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए हैं। इस बार प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता और बीना नगरपालिका के नेता प्रतिपक्ष संजय सिंह ने पार्टी छोड़ी है। उन्होंने ज्योतिराज सिंधिया के सामने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली।

इस बारे में खुद सिंधिया ने अपने ट्विटर अकाउंट पर जानकारी दी है। बताया जाता है कि संजय सिंह अपने कुछ समर्थकों को भी पार्टी बदलवाने में कामयाब रहे हैं।

 

दमोह के विधायक राहुल सिंह के पार्टी छोड़ने के 2 दिनों के बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी के लिए यह दूसरा झटका है। वहीं कांग्रेस पार्टी अपने बचे हुए विधायकों पर कड़ी नजर रखे हुए है।

लोधी के  भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बाद कांग्रेस को आशंका है कि उसे कुछ और विधायक भी भाजपा में जा सकते हैं। यह भारतीय जनता पार्टी की अंदरूनी राजनीति का भी हिस्सा बताया जा रहा है जहां वे ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रभाव से बाहर निकलने के लिए पुरजोर उपाय कर रहे हैं।

First Published on: October 27, 2020 2:21 PM