अब कार्यकर्ताओं को पिस्तौल दिखाकर धमकाते-बेइज्जत करते नजर आए बिसाहूलाल सिंह

बिसाहूलाल वीडियो में एक कार्यकर्ता को गालियां देते नजर आ रहे हैं और वे उसे 18 हजार रुपए लाने की बात भी कह रहे हैं। यही नहीं बिसाहूलाल  कार्यकर्ता को धमकी दे रहे हैं कि वह अगर ज्यादा बोला तो गोली मार देंगे।  यही नहीं वे हाथ पकड़कर भाजपा के अपने कार्यकर्ताओं को बाहर निकालते भी नजर आ रहे हैं।

bisahulal singh gun

भोपाल। कांग्रेस के पूर्व विधायक और अब अनूपपुर से भाजपा के प्रत्याशी के बिसाहूलाल सिंह का एक और विवादित मामला सामने आया है। हालांकि वीडियो कब का है यह तो अब तक साफ नहीं है लेकिन कांग्रेस ने इस पर बिसाहूलाल को घेरना शुरु कर दिया है।

इस बार बिसाहू  लाल का जो वीडियो नजर आ रहा है उसमें वे हाथ में पिस्तौल लेकर एक कार्यकर्ता को धमका रहे हैं। वीडियो सामने आने के कुछ देर बाद कांग्रेस मध्यप्रदेश ने इसे अपने ट्विटर हैंडल से साझा किया है।

कांग्रेस इसे लेकर अब भाजपा पर और हमलावर होने की तैयारी में है। पार्टी के नेताओं को  इस मामले पर काम करने की जिम्मेदारी दे दी गई है। वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं  में भी बिसाहूलाल का ये वीडियो लगातार वायरल हो रहा है।

http://

बीजेपी प्रत्याशी बिसाहू लाल का एक और वीडियो वायरल, पैसे माँगने पर कार्यकर्ता को रिवॉल्वर दिखाकर दे रहे गालियाँ।

शिवराज जी,
—ये आदमी आपकी पार्टी के लिये बिल्कुल फ़िट है, अगला प्रदेश अध्यक्ष इसी को बनाना।

“बेशर्म बीजेपी, बेनक़ाब बीजेपी” pic.twitter.com/vSTfpU3AsU

— MP Congress (@INCMP) October 22, 2020

बिसाहूलाल वीडियो में एक कार्यकर्ता को गालियां देते नजर आ रहे हैं और वे उसे 18 हजार रुपये लाने की बात भी कह रहे हैं। यही नहीं बिसाहूलाल  कार्यकर्ता को धमकी दे रहे हैं कि वह अगर ज्यादा बोला तो गोली मार देंगे।

यही नहीं वे हाथ पकड़कर भाजपा के अपने कार्यकर्ताओं को बाहर निकालते भी नजर आ रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि बिसाहूलाल सिंह कांग्रेस के सबसे वरिष्ठ विधायक थे जो दस मार्च 2020 को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए थे। कमलनाथ सरकार में मंत्री न बनाए जाने के कारण वे नाराज थे।

First Published on: October 22, 2020 11:30 AM