विधानसभा चुनावों में AAP सभी 230 सीटों पर उतरेगी अपने उम्मीदवार, BJP की तरह सदस्यता अभियान से शुरुआत


आम आदमी पार्टी ने शुरू किया सदस्यता अभियान, भाजपा के अभियान की तरह मिस्ड कॉल देकर मिलेगी सदस्यता, जारी किया नंबर


DeshGaon
राजनीति Updated On :

भोपाल। प्रदेश में इस साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और इन चुनावों में इस बार कांग्रेस, भाजपा, बसपा और सपा के अलावा आम आदमी पार्टी भी होगी। पार्टी ने तय किया है कि वह प्रदेश की सभी 230 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। ऐसे में कहा जा सकता है कि आने वाले विधानसभा चुनाव किसी भी पार्टी के लिए आसान नहीं होंगे। भाजपा की ही तरह सदस्यता अभियान भी शुरू किया है।

भोपाल में आम आदमी पार्टी के संगठन महासचिव डा. संदीप पाठक ने शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस में इस बात की घोषणा की। डॉ. पाठक ने कहा है कि प्रदेश की जनता चुनाव में बदलाव के लिए तैयार है। जनता अच्छे विकल्प को चुनेगी।

भाजपा व कांग्रेस को प्रदेश में जनता ने पूरा मौका दिया है। कांग्रेस तो चुनाव के पहले या बाद में सेट हो जाती है। भाजपा येन-केन-प्रकारेण सरकार बनाना चाहती है। अब हमारी अपील है कि एक मौका केजरीवाल को दे दो। यदि काम न करें तो फिर न देना।

डॉ पाठक ने कहा कि हम सदस्यता अभियान शुरू कर रहे हैं और जनता मिस काल करके पार्टी से जुड़ सकती है। हम गांव गांव तक संगठन बनाएंगे।

उन्होंने कहा कि अच्छी छवि के लोगों के लिए पार्टी के दरवाजे खुले हैं। हम डेढ़ दो महीने में नई कार्यकारिणी घोषित कर देंगे। उचित समय पर पार्टी का सीएम फेस भी घोषित करेंगे। जनता चुनाव लड़ेगी और वही जिताएगी। हमारी क्या औकात है।

 

 



Related