भारतीय जनता पार्टी ने लिये हैं कुछ अहम निर्णय, इन चार बिंदुओं पर होगा फ़ोकस


पार्टी अपनी लोकप्रियता को तो बढ़ाएगी ही साथ ही आम लोगों और विशेषकर किसानों तक अपनी जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने का काम सीधे तौर पर करेगी।


DeshGaon
राजनीति Updated On :

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश में अपने विस्तार के लिए नए कदम उठाने जा रही है।  इनके तहत पार्टी अपनी लोकप्रियता को तो बढ़ाएगी ही साथ ही आम लोगों और विशेषकर किसानों तक अपनी जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने का काम सीधे तौर पर करेगी। इसके लिए पिछले दिनों हुई बैठक में विचार किया गया है। जिसके बाद कई अहम निर्णय भी लिये गए हैं।

 

भाजपा अब अपने कमज़ोर इलाकों पर ज्यादा फोकस करेगी। इसके अलावा किसानों तक सीधी  पहुंच बनाने और गुड गर्वनेंस से जुड़े विषयों पर ज्यादा सक्रिय होगी। इस बारे में पार्टी के प्रदेश प्रभारी मुरलीधार राव और उनकी टीम ने भाजपा की प्रदेश पदाधिकारियों और अहम नेताओं से चर्चा कर कुछ निर्णय लिये हैं। जिनके बाद पार्टी का रोडमैप तैयार हो चुका है।

मुरलीधार राव ने रविवार पार्टी दफ्तर में मीडिया से बात करते हुए इन विषयों पर भी जानकारी दी और दौरान प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा भी मौजूद रहे।  यहां राव से नगरीय निकाय चुनावों से जुड़े सवाल भी पूछे गए। चुनावों में  महापौर और पार्षदों के चयन में उम्र और क्राइटेरिया बनाए जाने के बारे में उन्होंने कहा कि प्रदेश के पांचों महामंत्रियों को यह काम दिया गया है। राव ने कहा कि उम्मीदवारों के चयन में स्पष्टता और गाइडलाइन जारी होगी।

भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने अपनी इस दो दिनी बैठक में पार्टी के लिए कुछ अहम निर्णय लिये हैं। इनके तहत पार्टी ने प्रदेश में अपना अगला रोडमैप तैयार किया है। इन पर अगले कुछ दिनों में ही काम किया जाएगा और इनका असर भी जल्दी नज़र आने लगेगा।  जो निर्णय लिये गए हैं उनके तहत…

  • संगठन के कामकाज का रोडमैप बनेगा। इसमें गवर्नेंस का रिव्यू भी एक पार्ट रहेगा।
  • ग्रे एरिया, जहां पार्टी कमजोर है, वहां टार्गेट से काम होगा। हर बूथ पर भाजपा मजबूत करेंगे।
  • पंचायत से सरकार तक नेक्स्ट लेवल का गुड गवर्नेंस होगा। नए कल्याणकारी काम होंगे।
  • किसान और भाजपा के बीच कोई दीवार नहीं होगी। घर-घर जाकर बताएंगे।

 



Related