प्रियंका पर सीएम शिवराज का तंज़, “झूठ बोलना शोभा नहीं देता…”


प्रियंका नहीं पढ़ पाईं थीं घोटालों की लिस्ट


DeshGaon
राजनीति Updated On :
shivraj-in-jabalpur

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की ग्वालियर में हुई सभा में दिए उनके भाषण पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अब प्रतिक्रिया दी है। शनिवार को उन्होंने कहा कि प्रियंका को झूठ बोलना शोभा नहीं देता और इतना झूठ नहीं बोलना चाहिए कि पचे नहीं।

दरअसल सीएम शिवराज को यह मौका प्रियंका के द्वारा मंच से की गई एक गफलत ने दे दिया। प्रियंका मंच से शिवराज सरकार के घोटाले गिना रहीं थीं इस दौरानन उन्होंने पटवारी घोटाले का जिक्र किया और कहा कि उनके पास प्रदेश सरकार के घोटालों की लिस्ट है और वे लिस्ट खोजने लगीं, लेकिन यह लिस्ट नहीं मिली और फिर उन्होंने यह कह कर बात टाल दी कि लिस्ट अभी मिल नही रही है।

इसके बाद सीएम शिवराज और बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने प्रियंका पर ज़ुबानी हमला बोल दिया। उन्होंने कहा कि सीएम ने कहा कि ‘वे पूछ रही हैं कि 18 साल में क्या हुआ? मैं बताता हूं कि पहले सड़क में गड्ढे थे, बिजली आती नहीं थी। 3 साल में 27 नौकरी की बात प्रियंका कर रही हैं। सच यह है कि MP में 1 साल में 55000 नौकरियां दी गईं। भर्ती करो तो कांग्रेस को दिक्कत, न करो तो दिक्कत। कांग्रेस हर काम में सवाल उठाती है। कांग्रेस ने तो योजनाओं को बंद करने का काम किया था। झूठ सुनकर आश्चर्य होता है।’

सीएम के बाद प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा भी बोले उन्होंने कहा कि प्रियंका के पीछे दिग्विजय सिंह खड़े थे इसलिए लिस्ट नहीं मिली क्योंकि फिर कांग्रेस के घोटालों की लाइन लग जाती।

उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी के ग्वालियर में लोगों को 6 गारंटी देने पर शर्मा ने कहा, यह भ्रमजाल फैलाने का प्रयास है। कांग्रेस अब एक परिवार तक ही सिमट कर रह गई है, इसलिए उसे बचाने के लिए प्रियंका गांधी, राहुल गांधी निकले हैं।



Related