महाकाल की आंधी: कर्नाटक की तरह एमपी में भी Pay CM अभियान

DeshGaon
राजनीति Updated On :
mahakal lok idols fell down

भोपाल। उज्जैन में महाकाल लोक में आंधी ने विकास कार्यों की पोल खोल दी है। सप्तऋषियों की मूर्तियां सहित अनेक देव प्रतिमाएं खंडित हो गईं। इस घटना के बाद महाकाल लोक निर्माण कार्य में भारी भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे हैं।

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का आरोप है कि महाकाल लोक निर्माण कार्य में 80 फीसदी कमीशनखोरी की गई। इससे पहले उन्होंने सीएम चौहान पर निशाना साधते हुए कहा था कि कर्नाटक की तरह अब मध्य प्रदेश में भी PayCM चल रहा है।

मामले पर कांग्रेस शिवराज सरकार पर हमलावर है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा है कि कर्नाटक में बजरंग बली का गदा चला, अब मध्य प्रदेश में महाकाल के प्रकोप की तैयारी है। दरअसल, द्वारका शारदा पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य श्री स्वामी सदानंद सरस्वती महाराज ने भी महाकाल लोक निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार की आशंका जताई है।

पिछले दिनों मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि ये भ्रष्टाचार के सिवा और क्या हो सकता है। शंकराचार्य ने मामले की उच्चस्तरीय जांच की भी मांग की है। जगतगुरु शंकराचार्य का यह विडियो ट्वीट कर एमपी कांग्रेस ने लिखा कि शिवराज जी, आपका अधर्म अब सबके सामने है।

शंकराचार्य के बयान पर अब वरिष्ठ कांग्रेस नेता व राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। सिंह ने ट्वीट किया, ‘शिवराज उर्फ़ मामू के चहते ठेकेदार को गिरफ़्तार कर, पूरी राशि उस से वसूल कर कंपनी को ब्लैक लिस्टेड करना चाहिए।



Related