पचास रु और महंगी हुई थाली, फरवरी में दूसरी बार एलपीजी के दाम बढ़े

जनवरी में ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने LPG गैस की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया था। इससे पहले दिसंबर के महीने में दो बार 50-50 रुपए की तेजी आई थी।

 

नई दिल्ली। डीजल-पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से परेशान लोगों को एक और झटका लगा है। सरकार ने एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में एकसाथ पचास रुपए की बढ़ोत्तरी की है।

इसके बाद दिल्ली में 14.2 किलोग्राम के घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 769 रुपए होगी। ये बढ़ी हुई कीमतें रविवार रात 12 बजे से ही लागू हो गई हैं।

गैस सिलेंडर के दाम फरवरी में दूसरी बार बढ़ाए गए हैं। इससे पहले चार फरवरी को बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर 25 रुपए महंगा हुआ था। बीते 10 दिनों में यह दूसरी बढ़ोतरी है इस बीच घरेलू गैस के दाम 75 रु प्रति सिलेंडर तक बढ़ चुके हैं।

दिसंबर में भी दो बार बढ़े थे दाम

जनवरी में ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने LPG गैस की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया था। हालांकि उससे पहले दिसंबर के महीने में दो बार 50-50 रुपए की तेजी आई थी। बजट वाले दिन यानी 1 फरवरी को बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी नहीं हुई थी। इस दौरान 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 191 रुपए की बढ़ोतरी हुई की गई थी।

सरकार देती है 12 गैस सिलिंडर पर सब्सिडी

मौजूदा समय में सरकार 1 साल में प्रत्येक कनेक्शन के लिए 14.2 किलोग्राम के 12आए सिलिंडरों पर सब्सिडी देती है। अगर ग्राहक इससे ज्यादा सिलिंडर लेना चाहते हैं तो उन्हें बाजार मूल्य पर खरीदना होता है।

साभार: अग्नि आलोक

First Published on: February 15, 2021 9:21 AM