रोशन हुई बीजेपी की दीपावली, 19 सीटों पर शानदार जीत

ज्योतिरादित्य सिंधिया के लिए यह चुनाव परिणाम बेहद राहत भरे साबित हो रहे हैं। उन्होंने फिर कांग्रेसी नेताओं को चुभनभरी सीख दी है। उल्लेखनीय है कि होली के ठीक पहले सिंधिया बीजेपी के साथ आए थे और अब दीपावली से ठीक पहले उनका वह निर्णय सही साबित भी हुआ है। 

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी ने इस साल अपने अच्छे दिनों की शुरुआत होली के त्यौहार से की थी और साल का अंत दीपावली मना कर कर रही है। यह कहना गलत नहीं होगा कि इस साल दो बार शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री बने हैं।

मध्यप्रदेश में भाजपा के  19 सीटें जीत चुकी है और कांग्रेस के हाथ में केवल 9 सीटें आईं हैं।  2018 में हुए विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी ने इनमें से 27 सीटों पर जीत हासिल की थी।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जहां जीत का जश्न मना रहे हैं तो वहीं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमल नाथ हार स्वीकार कर चुके हैं और अब विपक्ष की जिम्मेदारी निभाने को तैयार हैं।

http://

वहीं ज्योतिरादित्य सिंधिया के लिए यह चुनाव परिणाम बेहद राहत भरे साबित हो रहे हैं। उल्लेखनीय है कि होली के ठीक पहले सिंधिया बीजेपी के साथ आए थे और अब दीपावली से ठीक पहले उनका वह निर्णय सही साबित भी हुआ है।

मौजूदा सरकार के 11 मंत्री इन चुनावों में उतरे थे इनमें से नौ जीत चुके हैं। डबरा, दिमनी और सुमावली के नतीजे बीजेपी और सिंधिया समर्थकों के लिए अच्छे नहीं आए हैं। यहां इमरती देवी, एंदल सिंह कंसाना और गिर्राज दंडोतिया हार गए हैं।

 कौन किससे जीता…

First Published on: November 10, 2020 3:56 PM