वर्क फ्रॉम होम की व्यवस्था मध्यप्रदेश में अब पूरी तरह खत्म


कोरोना काल के दौरान लागू हुई वर्क फ्रॉम होम की व्यवस्था मध्यप्रदेश में अब पूरी तरह खत्म कर दी गई है। अब सभी विभागों के सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को अपना काम दफ्तर में ही करना होगा।


DeshGaon
बड़ी बात Updated On :
no wfm in mp

भोपाल। कोरोना काल के दौरान लागू हुई वर्क फ्रॉम होम की व्यवस्था मध्यप्रदेश में अब पूरी तरह खत्म कर दी गई है। अब सभी विभागों के सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को अपना काम दफ्तर में ही करना होगा।

इससे पहले सरकारी दफ्तरों में केवल 50 फीसद कर्मचारियों को आने के लिए कहा जा रहा था। सरकार ने 7 महीने बाद इसके आदेश बुधवार को जारी कर दिए। हालांकि को रोना काल के बाद कर्मचारियों के लिए उनका दफ्तर भी पहले जैसा नहीं होगा।

सरकार द्वारा जारी की गई न्यायाधीशों के बाद कर्मचारियों को कई नए निर्देशों का पालन अपने दफ्तर में करना होगा।

सरकार के नए आदेश के मुताबिक,

  • सभी कर्मचारियों को अब अपने दफ्तर में मास्क पहनना जरूरी होगा जो किसी भी स्थिति में उतारा नहीं जाएगा।
  • दफ्तर के अंदर शारीरिक दूरी यानी सोशल डिस्टेंसिंग का पूरी तरह पालन किया जाना चाहिए।
  • कर्मचारी ना तो आपस में हाथ मिला पाएंगे ना ही एक साथ बैठकर चाय नाश्ता या लंच कर सकेंगे। अलावा पूरे परिसर को लगातार सैनिटाइज करवाना भी अनिवार्य होगा।
  • कर्मचारियों को स्वयं भी सैनिटाइजर का उपयोग लगातार करना होगा। वहीं लगातार हाथ धोना भी अनिवार्य होगा।
  • सभी कर्मचारी को सर्दी-जुकाम, खांसी-बुखार या सांस लेने में दिक्कत जैसी कोई भी समस्या अगर नजर आती है तो उसे तुरंत ही फीवर क्लिनिक में अपना परीक्षण करवाना होगा।



Related






ताज़ा खबरें