भाजपा में शामिल हुए मेहगांव और भिंड के कांग्रेसी

ज्योतिरादित्य सिंधिया के निवास पर कांग्रेसी नेताओं ने ली भाजपा की सदस्यता

भोपाल। कांग्रेसी नेताओं का भारतीय जनता पार्टी में जाने का सिलसिला लगातार जारी है। उपचुनाव की तारीख नजदीक है लेकिन कांग्रेसी नेता इस बीच भी भाजपा को अपना रहे हैं।

कांग्रेस में सबसे ज्यादा सेंध लगाने वाले नेता फिलहला ज्योतिरादित्य सिंधिया  रहे हैं। जिनके नेतृत्व में बड़ी संख्या में नेता कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं।

 

शुक्रवार को मेहगांव से कांग्रेस नेत्री रजनी श्रीवास्तव,  भिंड जिला  से अजा मोर्चा अध्यक्ष सुनील शेजवार ,  प्रदेश कांग्रेस सचिव रामहरि शर्मा  ने भी अब कांग्रेस पार्टी को फिलहाल अलविदा कह दिया है।

उन्होंने ज्योतिरादित्य सिंधिया के दिल्ली निवास पर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है।  रजनी श्रीवास्तव मेहगांव से महिला कांग्रेस कीअध्यक्ष भी रहीं हैं।

First Published on: October 17, 2020 12:42 AM