6 माह बाद फिर से कोरोना के एक्टिव केस 50 हजार के हुए पार

24 घंटे में 10753 नए मामले आए और 27 मौतें हुईं। अप्रैल में ही अब तक 89 हजार संक्रमित।

coronavirus update

नई दिल्ली। देश में कोरोना के एक्टिव मामले 50 हजार का आंकड़ा पार कर चुके हैं और बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के 10753 नए मामले सामने आए हैं जबकि 27 लोगों की मौत हुई है।

दशभर में एक्टिव केस बढ़कर 53720 हो गए। इससे पहले पिछले साल 4 सितंबर को 50 हजार से ज्यादा एक्टिव केस दर्ज किए गए थे। पिछले 14 दिनों में देश में 89 हजार लोग संक्रमित हो चुके हैं।

एक दिन पहले कोरोना संक्रमण के 11 हजार 109 मामले सामने आए थे जबकि 29 लोगों की मौत हुई थी। इसके अलावा एक्टिव केस 49622 हो गए थे।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए आंकड़ों के मुताबिक, डेली पॉजीटिविटी रेट 6.78% और वीकली रेट 4.49% पहुंच गया है। इसके अलावा रिकवरी रेट 98.69% है। वहीं, मृत्यु दर 1.19% दर्ज की गई।

देश में पिछले 24 घंटे में 10753 नए कोरोना मरीज मिले हैं इनमें से 7229 केस सिर्फ 5 राज्यों में मिले हैं यानी कुल आंकड़ों का 67%।

केरल में 3065 नए केस मिले हैं जबकि 1892 लोग ठीक हुए और 6 लोगों की मौत हो गई। फिलहाल यहां 18663 एक्टिव केस हैं।

दिल्ली में शुक्रवार को 1420 नए केस आए और 6 व्यक्ति की कोरोना से मौत हो गई। 1065 लोग इस बीमारी से ठीक हुए। यहां एक्टिव केस 4311 हो गए हैं।

महाराष्ट्र में शुक्रवार को 1152 नए केस आए और चार लोगों की संक्रमण की वजह से मौत हो गई। यहां पॉजिटिविटी रेट 7.27% है और 5928 एक्टिव केस हैं।

हरियाणा में बीते 24 घंटों में 835 नए केस सामने आए और 436 लोग ठीक हुए। फिलहाल राज्य में 3233 एक्टिव केस हैं। यहां पॉजिटिविटी रेट 8.37% हो गया है।

उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को 757 नए केस मिले और 271 लोग ठीक हुए। फिलहाल राज्य में 2579 एक्टिव केस हैं। यहां पॉजिटिविटी रेट 1.56% है।

First Published on: April 15, 2023 6:37 AM