जबलपुर सहित मध्यप्रदेश के छह जिलों में भूकंप

4.3 तीव्रता वाले इस भूकंप का कई लोगों को पता भी नहीं चला, ज्यादातर लोगों को भूकंप की जानकारी सोशल मीडिया से मिली

Seismograph for earthquake detection or lie detector is drawing chart. 3D rendered illustration.

भोपाल। मध्य प्रदेश के कई जिलों में मंगलवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। जबलपुर में सुबह करीब 8:44 पर भूकंप के हल्के झटके लगे। इसके बाद शहर के लोगों में दहशत फैल गई और लोग अपने घरों से निकलकर बाहर मैदानों में जमा होने लगे। शहर में रांझी इलाके में सेंट जेवियर स्कूल में बहुत से अभिभावक अपने बच्चों की चिंता में पहुंच गए यहां सभी लोग मैदान में जमा थे।

जबलपुर के अलावा डिंडौरी, मंडला, अनूपपुर बालाघाट और उमरिया जिले में भी झटके महसूस किए गए।

रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 4.3 मापी गई। भूकंप का केंद्र जबलपुर से 35 किलोमीटर दूर मंडला में बताया गया है। झटकों से जहां बहुत से लोग परेशान हो गए कम तीव्रता के भूकंप का कई लोगों को पता भी नहीं चला।

भूकंप के बारे में ज्यादातर लोगों को सोशल मीडिया से पता चल रहा था जिसके बाद वह कुछ हद तक परेशान भी दिखाई दिए।

भूकंप के झटकों की सूचना के बाद प्रशासन भी अलर्ट हो गया। बता दें कि जबलपुर सँभाल सिस्मिक ज़ोन 3 में आता है। यह भूकंप के लिए संवेदनशील एरिया है। और इस ज़ोन में भूकंप की संभावना रहती है। इसी वजह से मंडला और आस पास के लोग चुटका परमाणु योजना का विरोध कर रहे हैं। यही नहीं, जबलपुर में आयुध फ़ैक्ट्री होने की वजह से भी तेज भूकंप आने की स्थिति में बड़ा नुक़सान हो सकता है।

First Published on: November 1, 2022 11:24 AM